चाकू लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

चाइनीज चाकू जब्त

अमरावती/दि.8– राजापेठ पुलिस ने नवाथे चौक क्षेत्र में चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाइनीज चाकू बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक उर्फ दीप बावरी (26), निवासी दशहरा मैदान झुग्गी, अमरावती के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर राजापेठ पुलिस की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि नवाथे चौक इलाके में एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाइनीज चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. आरोपी के खिलाफ शस्त्र संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक मिलिंद हिवारे, पुलिसकर्मी सागर सरदार, पवन तिवारी, दिनेश अंकुश तथा अन्य कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से की.

Back to top button