तीर्थक्षेत्र लाखपुरी में सोमवार सर्वपित्री अमावस्या के उपलक्ष्य में जोरदार तैयारी
श्री लक्षेश्वर संस्थान द्वारा विविध उपाययोजना

अमरावती/दि.10 – पवित्र अधिक महीने की समाप्ति इस बार सर्वपित्री अमावस्या को होने के कारण सोमवार दिनांक 15 जून 2026 को सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में तीर्थक्षेत्र लाखपुरी में पूर्णा नदी तट पर और श्री लक्षेश्वर मंदिर में होने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए लक्षेश्वर संस्थान ने विविध उपाययोजना की हैं.
सोमवती अमावस्या को अपने पूर्वजों को प्राप्त करने की विधि तथा पितृदान के लिए तीर्थक्षेत्र लाखपुरी में विशेष महत्व होने के कारण दूर-दूर से भक्त बड़ी संख्या में यहां आते हैं. सोमवार को भक्तों की भीड़ को देखते हुए श्री लक्षेश्वर संस्थान की ओर से पूर्णा नदी तट पर पीने के लिए तथा खाना पकाने के लिए टैंकर द्वारा शुद्ध पानी की व्यवस्था की जाएगी, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था मंदिर परिसर में रहेगी, विधि के लिए ब्राह्मण और नाई उपस्थित रहेंगे, मंदिर परिसर में मसाले भात वितरण तथा शुद्ध ठंडे पानी की व्यवस्था रहेगी. धूप होने पर मंडप की व्यवस्था या बारिश होने पर संस्थान के हॉल में व्यवस्था की जाएगी. इस दौरान मूर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन का कड़ा बंदोबस्त रहेगा. ऐसी जानकारी श्री लक्षेश्वर संस्थान की ओर से दी गई है.





