फार्मसी महाविद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए महासंघ प्रतिबद्ध
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव प्रो. प्रदीप खेडकर का प्रतिपादन

* फार्मसी प्राध्यापक समन्वय की बैठक हुई
अमरावती /दि.10- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा फार्मसी प्राध्यापकों की विभागीय समन्वय बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई. इसमें संगाबा अमरावती विद्यापीठ से संबद्ध 38 महाविद्यालयों के करीब 75 प्राचार्य एवं प्राध्यापक शामिल हुए.
बैठक में महासंघ के राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रो. प्रदीप खेडकर ने कहा कि फार्मसी महाविद्यालयों, प्राचार्यों और प्राध्यापकों की केंद्रीय, राज्य तथा विश्वविद्यालय स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. बैठक में फार्मसी शाखा के लिए स्वतंत्र अध्ययन मंडलों की स्थापना, बढ़े हुए संबद्धता शुल्क, महिला प्राध्यापकों के लिए आवास सुविधा तथा उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन मानदेय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. इन विषयों पर विश्वविद्यालय प्रशासन से संवाद कर समाधान निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. मीनल भोंडे ने की. संचालन डॉ. मंगेश अडगोकर ने किया, जबकि प्रस्तावना प्रो. डॉ. दिनेश खेडकर ने प्रस्तुत की. बैठक में प्राचार्य डॉ. अनिल चांदेवार, प्राचार्य डॉ. श्रीरीष जैन, प्राचार्य डॉ. सचिन दिघडे, प्रो. डॉ. प्रवीण कौतिकवार (अध्यक्ष, फार्मसी अध्ययन मंडल), प्रो. डॉ. कैलास बियाणी, प्रो. डॉ. भाजीपाले, प्रो. डॉ. सुधीर मुले, प्रो. डॉ. सीताफले, प्रो. डॉ. प्रकाश केंद्रे, प्रो. डॉ. प्रशांत देशमुख, प्रो. डॉ. डी. पी. पवार तथा प्रो. भूषण बाविसकर सहित बड़ी संख्या में प्राचार्य एवं प्राध्यापक उपस्थित थे.





