रुक्मिणी नगर में प्लास्टिक जब्ती और डस्टबिन जांच अभियान

8 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

अमरावती /दि.11 – अमरावती मनपा द्वारा रुक्मिणी नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान प्लास्टिक जब्ती और डस्टबिन निरीक्षण करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई.
मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा और अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाइक के निर्देश तथा वैद्यकीय अधिकारी (स्वच्छता) डॉ. अजय जाधव और सहायक आयुक्त नितीन बोबडे के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान 16 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई. निरीक्षण में अधिकांश प्रतिष्ठानों पर कपड़े और कागज की थैलियों तथा 51 माइक्रॉन से अधिक मोटाई वाली प्लास्टिक थैलियों का उपयोग पाया गया. हालांकि, एक प्रतिष्ठान में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की गई.
अभियान के तहत आर्चिस पान सेंटर पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा विजय काले, शुभम आदमने और अभिजीत आदमने से 1-1 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. इस प्रकार कुल 8 हजार रुपये का दंड वसूल किया गया. मनपा प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बंद कर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं, ताकि स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त शहर के निर्माण में सहयोग मिल सके. इस अभियान में प्लास्टिक नोडल अधिकारी ए. के. गोहर, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक कुंदन हडाले तथा स्वास्थ्य निरीक्षक विनोद टांक, सुनील चोरपगार, सचिन सैनी, मनीष हडाले, निलेश तंबोले, प्रसाद कुलकर्णी, संजय माहूरकर और शैलेश डोंगरे ने सक्रिय सहभागिता निभाई.

Back to top button