नेत्रदान सबसे बडा दान है
जीन परिवारों ने अपना योगदान दिया मैं उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं

* महापौर श्रीचंद तेजवानी का प्रतिपादन
* विश्व नेत्रदान दिवस पर अवयव दान-देहदाता परिवारों का कृतज्ञता समारोह व भव्य पदयात्रा
* हरिना फाउंडेशन व हरिना नेत्रदान समिति का आयोजन
अमरावती /दि.11 – नेत्रदान का कार्य अपने आप में एक बडा दान है. इस कार्य में जिन परिवारों ने अपना योगदान दिया है, उन परिवारों का मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं, उनके परिवार ने केवल नेत्रदान व अवयवदान किया, बल्कि उन्होंने किसी का जीवन रोशन किया है. ऐसे और भी परिवार समाज का हिस्सा बने, ज्यादा से ज्यादा लोग अवयवदान, देहदान के इस उपक्रम में शामिल हो, ऐसी अपील महापौर श्रीचंद तेजवानी ने की.
स्थानीय राजकमल चौक पर बुधवार, 10 जून को हरिना फाउंडेशन व हरिना नेत्रदान समिति की ओर से विश्व नेत्रदान दिवस पर मेरे जीवन का अंतिम उपहार-राष्ट्र के नाम अभियान के तहत नेत्रदान-अवयवदान-देहदान में सहयोग देने वाले परिवारों के कृतज्ञता समारोह का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर वे बोल रहे थे. समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर सीने अभिनेता भारत गणेशपुरे के साथ आयोजन समिति अध्यक्ष पुरणलाल हबलानी, संयोजक नीलेश चिठोरे, एलआईसी के एसडीएम देशमुख तथा हरिना फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज राठी समेत अन्य सदस्य मंच पर उपस्थित थे.
महापौर तेजवानी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, इस प्रकार के आयोजन से हमें हमेशा ही कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है. जिन परिवारों ने अवयव दान किए है, उनसे प्रेरणा लेकर भविष्य में और भी परिवार आगे आएंगे तथा नेत्रदान का संकल्प लेंगे, ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया. वहीं विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित अभिनेता भारत गणेशपुरे ने कहा कि, किसी भी सामाजिक कार्य को अभियान बनाने में समय लगता है. फिर भी विगत 16 सालों से हरिना नेत्रदान समिति का जिस प्रकार कार्य चल रहा है, उसे देखते हुए आनेवाले समय में वह दिन दूर नहीं होगा कि, हर दूसरा परिवार अवयव दान का संकल्प भी करेगा और उसे पूरा करने के लिए उनका परिवार हमेशा आगे रहेगा.
संयोजक नीलेश चिठोरे ने इस कार्य में सहभाग देनेवाले सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, यह टीम वर्क है, जो आज सफल हुआ है. इस कार्य में और भी लोग जुडते रहेंगे और कारवा आगे बढता रहेगा. समारोह के दौरान अन्य उपस्थित मान्यवरों ने अपने समयोचित विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर राजकमल चौक से जनजागृति पदयात्रा निकाली गई. इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर नेत्रदान संकल्प सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे. कार्यक्रम स्थल पर क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल नेत्रदान संकल्प अभियान की शुरुआत की गई.
पदयात्रा का शुभारंभ राजकमल चौक से अभिनेता भारत गणेशपुरे द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया. पदयात्रा श्याम चौक, बापट चौक, प्रभात टॉकीज, जवाहर रोड, सरोज चौक, जयस्तंभ चौक, सिटी कोतवाली से होते हुए वापस राजकमल चौक पहुंची. यहां विधायक रवि राणा, यश खोडके की उपस्थिति में पदयात्रा का समापन किया गया और सभी को शरबत का वितरण कर अभिनंदन किया गया. साथ ही नेत्रदान का संकल्प लेने का आवाहन किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने विश्व नेत्रदान दिवस आयोजन समिति अध्यक्ष पुरणलाल हबलानी एवं संयोजक नीलेश चिठोरे के मार्गदर्शन में डॉ. डी. जी. अडवानी, नंदकिशोर राठी, जयराज बजाज, पुष्पलता राऊत, दिनेश सेठिया, कैलाश गिरोलकर, जय हेमराजानी, समीर कुबडे, रवींद्र इंगले, प्रवीण ढवले, अनिकेत देशमुख, सीए अंकित राजभूत, डॉ. माधुरी चेंडके, सीए अनुपमा लढ्ढा, संयोजन समिति सदस्य – सुरेंद्र पोपली, शरणपालसिंग अरोरा, प्रा. मुकेश लोहिया, ओमप्रकाश चढ्ढा, शरद कासट, पूजा जोशी, बरखा भोज्जे, आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन, गिरधारीलाल बजाज, जुगलकिशोर गट्टानी, चंद्रकांत जाजोदिया, किरण पातुरकर, डॉ. नितिन धांडे, सारंग राऊत, डॉ. अबरार, एड. आर. बी. अटल, नानकराम नेभनानी, चरणजीत कौर नंदा.
हरिना नेत्रदान समिति के मनोज राठी, चंद्रकांत पोपट, रामप्रकाश गिल्डा, राजेंद्र वर्मा, राजेंद्र भंसाली, पुरुषोत्तम मुंधडा, सुरेश रतावा, मनीष सावला, नरेश सोनी, मुश्ताक खान, नाजीर खान, अशफाक अहमद, काजी आहद अली, कमलकिशोर मालानी, संजय लढ्ढा, कंवरीलाल ओस्तवाल, अनिल नरेडी, अभय कोटेचा, अविनाश राजगुरे, राजेंद्र पचगाडे, विजय देवले, धीरज गांधी, नितिन देशमुख, अशोक दुल्हानी, बलराम उत्तमानी, सुरेश वसानी, आलेख खंडेलवाल, समीर धर्माले, मोनू शर्मा, डॉ. नंदकिशोर लोहाणा, दिनेश केणे, नीलेश डेंगले, जय मेठानी, राजू राजदेव, अविनाश राजगुरे, संजय भूतडा, राजूभाऊ इंगोले, रमेश देशमुख, रमेश वर्हेकर, सीमेश श्रॉफ, टेकचंद केशवानी, अजय टाके, दिनेश वरनदानी, राज राजदेव, डॉ. नंदकिशोर लोहाणा, प्रकाश तेटू, प्रवीण विधले, राजेंद्र पचगाडे, बनवारीलाल अग्रवाल, घनश्याम वर्मा, डॉ. सुनील यावले, डॉ. अमित शिंदे, प्रा. मोनिका उमक, भारती मोहेकर, रश्मी नावंदर, प्रगती शिरभाते, प्रिती सावजी, रंजना बिडकर, स्मीता घोटेकर, जयश्री गुंबले आदि ने अथक प्रयास किए.
* कृतज्ञता समारोह में इन परिवारों को किया सम्मानित
विश्व नेत्रदान दिवस पर आयोजित नेत्रदान-अवयव दान-देहदाता परिवारों का समारोह में कृतज्ञता व्यक्त करते हुए स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया. जिनमें अवयवदाता स्व. सिद्धार्थ कालपांडे, स्व. निर्मलादेवी गांधी, नेत्र एवं अवयवदाताओं में स्व. प्रमोद अग्रवाल, स्व. उमादेवी बजाज, स्व. अमृतलाल मुंडवानी, स्व. गोपाल मंत्री, स्व. गुरुमुखदास फोटोणी, स्व. मीनादेवी मिराणी, स्व. संजय अग्रवाल, स्व. नितिन चांडक, स्व. कमलेश आडतिया, स्व. कल्पना मोदानी, स्व. लक्ष्मीचंद टेकवानी, स्व. नारायणराव काठोले, स्व. आरती भोजवानी, स्व. विलासराव कांडलकर, स्व. पुरुषोत्तम कडू, स्व. संजय पनपालिया, स्व. नेहा मालानी, स्व. श्रद्धानंद चावला, स्व. ओमप्रकाश कुकरेजा, स्व. सचिन मजेठिया, स्व. महेश आडतिया, स्व. चंद्रशेखर चौधरी, स्व. सुनीता अवस्थी, स्व. सुभाष सावरकर, स्व. सुरेश धानोडकर, स्व. शरदकुमार श्रॉफ, स्व. नरेंद्र जैन, स्व. रेखा करवा, स्व. गंगाधर खोरगडे, स्व. मोतीराम भुयार, स्व. सुशीलकुमार कालमेघ, स्व. सुरेंद्रसिंग सलूजा, स्व. रंजना मामर्डे, स्व. वीणाबेन पोपट, स्व. विक्की असवनी, स्व. निखिल बनकर, स्व. अशोक आहूजा इनके परिवारों का समावेश रहा. कुछ सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित न रहे, उनके घर जाकर उनका सम्मान किया जाएगा.
* विविध संस्थाओं का रहा समावेश
हरिना फाउंडेशन द्वारा आयोजित विश्व नेत्रदान दिवस पर कृतज्ञता समारोह में महानगर चेंबर, झूलेलाल सिंधी सेवा ग्रुप, माऊली उमन फाउंडेशन, समर्पिता वरिष्ठ नागरिक संस्था, गैस डीलर्स एसो., फोन एसो. लॉयन्स क्लब प्रिमीयम, टिंबर लघुउद्योग संघ, माहेश्वरी नवयुवक मंडल, साइकल एसो., क्षेत्रीय स्वर्णकार समाज, राजस्थानी हितकारी मंडल, अग्रवाल जागृति महिला मंडल, स्वयंसिद्धा उद्योजकता विकास अभियान, रणरागिनी फाउंडेशन, माहेश्वरी पंचायत, अमरावती फ्लाइंग क्लब, महाराष्ट्र योग शिक्षक संघ, लॉयन्स इंद्रपुरी, डॉन संघ बडनेरा, औद्योगिक वसाहत सहकारी संस्था, लाईफ इन्शुरेंस एसो. रामदेव बाबा महिला मंडल, आईएमए, माहेश्वरी वरिष्ठ नागरिक संघ, वनराई परिवार, रोटरी क्लब ऑफ अमरावती इंद्रपुरी, लोहाणा महाजन, पंजाबी समाज, लोहाणा नवयुवक मंडल, किराणा रिटेल एसो., मेटल मर्चंट एसो., विद्याभारती स्कूल, गुरुनानक ज्योत सेवा ट्रस्ट, अ. भा. ब्राह्मण एसो., इलेक्ट्रॉनिक्स स्पेअर पार्ट्स एसो., ज्येष्ठ नागरिक संघ साईनगर, संकल्प सामाजिक बहुुउद्देशीय संस्था, जैन संस्कार युवा मंच, दिगंबर जैन महासमिति, सीए एसोसिएशन, गुरुद्वारा समिति, अभिनंदन बैंक आदि संस्थाओं का समावेश था.