सिपना नदी में डूबा 11 वर्षीय बालक

धारणी /दि.11- धारणी तहसील के उतावली गांव में मंगलवार को दोपहर में सिपना नदी में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई. धारणी से वह अपने माता-पिता के साथ विवाह समारोह के लिए आया था. मृतक बालक का नाम धारणी के प्रभाग क्रमांक 6 निवासी यश नवलकिशोर कास्देकर (11) है.
जानकारी के मुताबिक यश कास्देकर अपने माता-पिता के साथ धारणी से 7 किमी दूर स्थित उतावली गांव में एक विवाह समारोह के लिए आया था. विवाह समारोह के दौरान यश गांव से सटकर स्थित सिपना नदी में 7 से 8 बालकों के साथ तैरने के लिए गया था. नदी में पानी की गहराई का अनुमान न लगने से यश नदी में डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही नागरिकों की सहायता से उसकी तलाशी की गई. घटना की जानकारी मिलते ही धारणी पुलिस का दल भी घटनास्थल आ पहुंचा. अथक प्रयासों के बाद बालक का शव नदी से निकाला गया. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





