शिराला ग्राम पंचायत में वार्ड का आरक्षण घोषित

शिराला /दि.11- शिराला ग्राम पंचायत में सभी 6 वार्डो का आरक्षण ग्रामवासियों के सहकार्य से निकाला गया. इस समय अमरावती पंचायत समिति के इंजीनियर दिघाडे, पटवारी निचित की उपस्थिति में पूर्व जिप समाज कल्याण सभापति तथा ग्रापं सदस्य मिलिंद तायडे, ग्रामविकास अधिकारी अनिता नवले ने आरक्षण निकालने में सहयोग दिया.
शिराला में कुल 6 वार्ड है. जिसमें वार्ड नं. 1 अनुसूचित जमाति, सर्वसाधारण महिलिा व वार्ड नं. 2 अनुसूचित जाति, नामाप्र महिला तथा सर्वसाधारण महिला, वार्ड नं. 3 सर्वसाधारण, नामाप्र, सर्वसाधारण महिला, वार्ड नं. 4 नामाप्र महिला, सर्वसाधारण तथा वार्ड नं. 5 अनुसूचित जाति महिला, नामाप्र, सर्वसाधारण महिला एवं वार्ड नं. 6 सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण इस प्रकार से 17 सदस्यों के आरक्षण घोषित किए गए. इस समय मंगेश कालमेघ, संजय लव्हाले, कुशल देशमुख, आशीष खैरकर, कापसे, पत्रकार डी. आर. वानखडे, मुसाव्विरखा पठान, रोशन कापसे, सचिन देशमुख, बालू आमले, प्रतीक कोल्हे, सिद्धार्थ तंतरपाले, गोपाल बोरालकर, संजय तायडे, खगेंद्र पावडे, पवन पाटणकर आदि ग्रामवासी उपस्थित थे.





