राष्ट्रभक्ति को सशक्त बनाते है बाल संस्कार शिविर

लप्पीभैया जाजोदिया का प्रतिपादन

* आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शिविर का आयोजन
अमरावती/दि.12- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीगुरुदेव लोकसेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीगुरुदेव बालिका आवासीय सर्वांगिण संस्कार शिविर का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. यह शिविर 16 से 26 मई तक स्थानीय चिंतामणी पैलेस में आयोजित किया गया. शिविर में बालिकाओं को स्कूल बैग का वितरण किया गया.
इस दौरान समाजसेवक लप्पीभैया जाजोदिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, बाल संस्कार शिविर राष्ट्रभक्ति के विचारों को सशक्त बनाते है. बता दें कि, पिछले 11 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे इस शिविर में बालिकाओं को संस्कार, शिक्षा, व्यक्तिमत्व विकास, आध्यात्मिक ज्ञान, शारीरिक स्वास्थ्य तथा सामाजिक दायित्व का प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इस शिविर ने बालिकाओं के सर्वांगिण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी चंद्रकुमार उर्फ लप्पीभैया जाजोदिया ने कहा कि, ऐसे संस्कार शिविर भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्य और राष्ट्रभक्ति को सशक्त बनाने का कार्य करते है. बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना विकसित करने के लिए इस प्रकार के उपक्रम अत्यंत आवश्यक है.
आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लप्पीभैया जाजोदिया की ओर से शिविर में सहभागी सभी बालिकाओं को स्कूल बैग वितरित किए गए. इस सेवाकार्य का बालिकाओं एवं अभिभावकों ने स्वागत किया. शिविर के दौरान संत सचिनदेव महाराज, संत सयाजी महाराज, आचार्य हरीभाऊ वेरुलकर गुरुजी, नामदेव गव्हाले महाराज, सुनील महाराज लाजूलकर तथा प्रा. प्रशांत महाराज ठाकरे सहित अनेक संत महात्माओं ने उपस्थित रहकर बालिकाओं का मार्गदर्शन किया. इसके अलावा महापौर श्रीचंद तेजवानी, सांसद डॉ. अनिल बोंडे, अविनाश मार्डीकर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी शिविर को भेंट देकर आयोजन की सराहना की. शिविर को सफल बनाने श्रीगुरुदेव लोकसेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष मंगेश खोंडे, सचिव विजय माथने, शिविर प्रमुख जयश्री माथने, मुख्य शिक्षिका शीतल मेटे ने अथक प्रयास किए.

Back to top button