भक्ति कलश भजनावली का अतिथियों के हाथों विमोचन

यमुना महारानी 108 लोटी महोत्सव का शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा से कार्यक्रम का श्रीगणेश

अमरावती/दि.12- लोहाणा महिला मंडल द्वारा पवित्र अधिक मास की एकादशी के शुभ अवसर पर यमुना महारानी 108 लोटी महोत्सव का भव्यता, श्रध्दा एवं भक्तिमय वातावरण में उत्साह के साथ श्रीगणेश किया गया. इस अवसर पर प्रातः के समय निकली भव्य शोभायात्रा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था. स्थानीय बडनेरा मार्ग पर स्थित महेश भवन परिसर में सुबह 9.30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली. इस अवसर पर लोहाणा समाज के महिला-पुरूष श्रध्दालुओं ने बडी संख्या में हिस्सा लेकर इस शोभायात्रा को अधिक भक्तिमय बना दिया था. यमुना मां का जयघोष, भजन-कीर्तन एवं यमुना महारानी के गुणगान के साथ शोभायात्रा महेश भवन से भक्तिधाम मंदिर पहुंची. तत्पश्चात मुख्य यजमान राधाबेन व अमीषभाई राजा और महाप्रसादी यजमान अमृतभाई पटेल, पुष्पाबेन पटेल, सोनीबेन राजा, निलेश राजा, प्रदीप राजा, नयना राजा, लोहाणा महिला मंडल की अध्यक्षा सरला तन्ना, रश्मि रायचुरा, बिनल पटेल, चिंतन राजा, स्नेहा रायचुरा एवं सागर रायचुरा आदि प्रमुखता से उपस्थित थे. मान्यवरों के हाथों विधि-विधानपूर्वक पूजन संपन्न किया गया. पश्चात सभी यजमानों के सानिध्य में 108 लोटी का विधिवत पूजन किया गया. उत्सव के दौरान रायपुर से पधारे चेतना म्यूजिकल ग्रुप की प्रमुख शीतलबेन व्यास एवं उनकी मंडली द्वारा मंत्रोच्चार, यमुनाष्टक पाठ, भजन एवं गरबा की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रध्दालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. पूरे दिन भक्ति, श्रध्दा और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला. शाम के समय भक्ति कलश नामक सुंदर भजनावली का विमोचन किया गया. इस अवसर पर गुजराती समाज महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. जागृतिबेन शाह, प्रेरणामूर्ति पूज्य प्रतिभाबेन तन्ना की गरिमामयी उपस्थिती रही. साथ ही अध्यक्षा सरला तन्ना, सचिव रश्मी रायचुरा, मनोजभाई चंदाराणा (हिंगणघाट), गुजराती समाज अध्यक्ष दिलीपभाई पोपट, लोहाणा महाजन समाज अध्यक्ष अरुणभाई आडतिया, निलेशभाई राजा, नितिनभाई गणात्रा की उपस्थिति रही. सभी के हाथों इस भजनावली का लोकार्पण किया गया. लोहाणा महिला मंडल द्वारा विमोचन समारोह में शामिल सभी अतिथियों का उबरते ओढाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया. लोहाणा महिला मंडल का भक्ति कलश भजनावली के विमोचन समारोह में शीला पोपट ने संग्रह के प्रकाशन की जानकारी देते हुए कहा कि भजनावली प्रकाशित करने का मुख्य उद्देश अधिक मास का महत्व और इस पावन मास में गाए जाने वाले पद स्तुति संगीत भजन यमुना महाराणी के भजन एक ही किताब में उपलब्ध करवाना है. साथ ही उसे भक्तों तक पहुंचाना है. ताकि आनेवाली पीढी में धार्मिक भावनाओं को बढावा मिले. अध्यक्ष सरला तन्ना, सचिव रश्मी रायचुरा ने कहा कि लोहाणा महिला मंडल द्वारा आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागृति को बढावा देने और संगठन के उद्देश से किया गया. आयोजन में तन, मन, धन से सहयोग और सेवा देने वाले समाज के सभी भाविक भक्तों का मंडल की ओर से शीलाबेन पोपट ने आभार व्यक्त किया. आयोजन में पधारे सभी भाविक भक्त और वैष्णवों का इस अवसर पर उपस्थिति के लिए स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया. उत्सव में छप्पन भोग एवं फराली महाप्रसादी का वितरण किया गया. जिसका समाजबंधुओं ने लाभ लिया था. सामूहिक महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. उपस्थित सभी भाविक भक्त और गणमान्य नागरिकों ने यमुना महाराणी 108 लोटी महोत्सव की भूरी-भूरी प्रशंसा की. आयोजन के दौरान यमुनाजी की विशेष झांकी प्रस्तुत की गई. यमुना महारानी के रूप में किशा राजा ने भूमिका निभाई. कार्यक्रम को सफल बनाने लोहाणा महिला मंडल की सभी पदाधिकारियों अध्यक्ष सरला तन्ना, उपाध्यक्ष संगीता राजा, संगीता दासानी, मंत्री रश्मी रायचुरा, सहमंत्री भारती हिंडोचा, खजानची मयूरी सेठिया, सहखजानची रिया आडतिया, पूर्व अध्यक्ष राधा राजा, पीआरओ रूपा राजा, आशा सादरानी, भावना सुचरक, सलाहकार समिति शीला पोपट, वासंती राजा, पूजा गणात्रा, हंसा पोपट, प्रीति अढिया, स्नेहा दुवाणी, सदस्य छाया राजा, कविता पोपट, नेहा राजा, कृपा आडतिया, पूजा वसानी, मयूरी आडतिया, पूजा राजा, श्वेता तन्ना, हिना अढिया, राखी खदेडिया, पूजा कक्कड, नेहा बगडाई, दिपीका दुवाणी, सोनी राजा, स्थायी आमंत्रित अरविंदा आडतिया, गीता विठलानी, हेतल हिंडोचा, मोना आडतिया, आरती ठक्कर, रितिका गाथा, जागृति सेदाणी, पूजा आडतिया,रूपल भिंडा, कल्पना आडतिया, रश्मी कारिया के साथ यजमान परिवारों, दानदाताओं तथा स्वयंसेवकों ने अथक परिश्रम लिए. मंडल की ओर से उपस्थित सभी श्रध्दालुओं का आभार व्यक्त किया गया.

* छप्पन भोग उत्सव के यजमान
इस कार्यक्रम में शीला राजेश पोपट परिवार ने महाप्रसादी यजमान के रूप में सेवा दी. जिसमें लोहाणा महाजन दिलीप पोपट परिवार, मनोज चंदाराणा परिवार हिंगणघाट, निलेश राजा परिवार, विनोद तन्ना परिवार, शीला टापर परिवार, चंद्रकुमार जाजोदिया परिवार, दीपक रायचुरा परिवार, अमृत पटेल परिवार, बीनल पटेल परिवार, पुष्पक लोहाणा परिवार, कामेश मदनलाल लोहाणा परिवार ने अपनी छप्पन भोग पूजा में सेवाएं दी.

* भक्ति कलश भजनावली के दानदाता
इस कार्यक्रम में भजनावली के लिए मनोज हरिभाई चंदाराणा परिवार, स्व. मंगलजी जीवनभाई पोपट परिवार, निलेश हसमुखभाई राजा परिवार, लता प्रकाश पोपट परिवार अकोला, विनोद पोपटलाल तन्ना परिवार, राजेश कांतिलाल पोपट परिवार, कल्पेश एवं प्रकाश गाथा परिवार बडनेरा, स्व. अमृतलाल ठक्कर (भिंडा) परिवार, अमित श्यामकुमार वजाणी परिवार नागपुर, योगेश रतिलाल राजा परिवार, रतिलाल हिंडोचा परिवार, किरीट मंगलदास ठक्कर परिवार, मयूरी मयूर आडतिया परिवार, शशिकांत गिरधर कोटक परिवार गोंदिया, सुरेश राजा परिवार, लोहाणा नवयुवक मंडल, नितिन गणाचा परिवार, स्व. महेंद्रभाई आडतिया परिवार, स्व. रमणीकलालभाई खिरैया परिवार, जलाराम इमिटेशन ज्वेलरी, नूतन साडीज के सदस्यों के ने अपना-अपना योगदान दिया. साथ ही इस कार्य को सफल बनाने अथक परिश्रम लिए.

Back to top button