विधान परिषद चुनाव को लेकर अमरावती पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण
बेलोरा एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

अमरावती/दि.15 – विधान परिषद चुनाव के संदर्भ में आयोजित महायुति की संयुक्त बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण सोमवार को अमरावती पहुंचे. उनके आगमन पर बेलोरा एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
भाजपा नेता तुषार भारतीय के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक प्रवीण तायडे, उमेश यावलकर, महापौर श्रीचंद तेजवानी, चेतन गावंडे, दिनेश सूर्यवंशी, नितिन धांडे तथा बालासाहेब वानखड़े सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे. विधान परिषद चुनाव को लेकर महायुति के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली संयुक्त बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और समन्वय पर चर्चा होने की संभावना है. भाजपा और महायुति के नेताओं ने बैठक को चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया है.





