डीसीबी यशवंत सोलंके ने संभाला पदभार

उपायुक्त श्याम घुगे ने किया स्वागत

अमरावती /दि.15- नागपुर के ऑपरेशन एएनटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत यशवंत सोलंके का अमरावती शहर के पुलिस उपायुक्त परिमंडल-1 के तौर पर तबादला होने के बाद आज उन्होंने अमरावती आकर अपना पदभार संभाल लिया. इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.
पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके दूसरी बार अमरावती के डीसीपी बने है. इसके पूर्व अमरावती में वर्ष 2023 से 2024 तक वे कार्यरत थे. पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके ने इसके पूर्व अमरावती शहर में अपने कार्यकाल में सांप्रदायिक तनाव के समय बखूबी भूमिका निभाई थी. अपराधिक गतिविधियों से जुडे बदमाशों को उस समय उन्होंने अच्छा सबक सिखाया था. अब उनकी दोबारा अमरावती आयुक्तालय में डीसीपी के रुप में वापसी होने से हिस्ट्रीशीटरों में खलबली मच गई है.

Back to top button