एक निकाह ऐसा भी, जिसकी सभी ने की प्रशंसा

बिना दिखावे, फिजूलखर्ची का निकाह बना मिसाल

अमरावती /दि.16– आज के दौर में जहां शादियों में लाखों रूपए खर्च कर दिखावा , दावतें और रस्मों का चलन बढता जा रहा है, वहीं अमरावती में एक ऐसा निकाह संपन्न हुआ जिसने समाज को सादग, इस्लामी शिक्षाओं और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया. वह दत्त कॉलोनी स्थित मस्जिद ए ौहीद में ये निकाह हुआ. मौलाना इलियास खान फलाही और हाफीज अब्दुल कदीर ने निकाह पढाया, निकाह में आए मेहमानों को शरबत बांटा गया.
उल्लेखनीय है कि अमरावती के हैदरपुरा निवासी काजी लइक अहमद की पुत्री जुवेरिया सिद्दीका का निकाह अलकरीम नगर निवासी नईम खान के बेटे नुमान खान के साथ अत्यंत सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. निकाह समारोह में न तो भव्य आयोजन किया गया और नही अनावश्यक खर्च किया गया. परिवार ने समाज में बढ रही फिजूल खर्ची के खिलाफ एक सकरात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया. निकाह के अवसर पर वितरित किए गये संदेश में कहा गया कि आज समाज में शादी ब्याह एक सामाजिक बोझ बनते जा रहे है. महंगे कपडे, भारी भरकम दावतें, सजावट, बैंड- बाजा और अन्य दिखावटी रस्मों के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ रहा है. कई परिवार बेटियों की शादी के लिए कजे लेने को मजबूर हो जाते है. जिससे उनकी पूरी जिन्दगी आर्थिक परेशानियों से गुजरती है. संदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि इस्लाम ने निकाह को आसान बनाने और समाज से अनावश्यक बोझ हटाने की शिक्षा दी है. निकाह का मूल उद्देश्य दो परिवारों को जोडना है और एक नई जिन्दगी की शुरूआत करना है, न कि प्रतिस्पर्धा और दिखावे का माध्यम बनाना. इस्लामी परंपराओं में सादगी को महत्व दिया गया है और फिजूलखर्ची से बचने की हिदायत दी गई. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से भी अपील की गई कि वे अपने परिवारों में होनेवाले विवाह समारोहों को सरल और खर्च मुक्त बनाने का प्रयास करें, ताकि समाज में बेटियों की शादी किसी परिवार के लिए आर्थिक संकट का कारण न बने. निकाह समारोह में स्थानीय धार्मिक एवं सामाजिक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.कार्यक्रम के अंत में समाज के युवाओं और अभिभावकों से सादगीपूर्ण निकाह को बढावा देने का आवाहन किया गया. शादी खुशी का अवसर है. लेकिन यदि यह आर्थिक बोझ बन जाए तो उसका उद्देश्य समाप्त हो जाता है. सादगीपूर्ण निकाह न केवल इस्लामी शिक्षाओं के अनुरूप है, बल्कि समाज को कर्ज, दिखावे

Back to top button