8439 विद्यार्थी देंगे 10वीं और 12 ीवीं की पूरक परीक्षा

अमरावती /दि.16– महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से जून-जुलाई 2026 में ली जाने वाली 10वीं और 12 वीं की पूरक परीक्षा का टाईम-टेबल घोषित हुआ है. इसके मुताबिक मंगलवार 16 जून से दोनों परीक्षा शुरु हो गई है. संभाग में कक्षा 10 वीं के 3 हजार 288 विद्यार्थी 29 परीक्षा केंद्रों को तथा 5 हजार 151 विद्यार्थी 12 वीं की परीक्षा 35 केंद्रों पर दे रहे हैं. कुल मिलाकर 8 हजार 439 विद्यार्थी इस पूरक परीक्षा में बैठे है.
राज्य मंडल के अमरावती समेत नवविभागीय मंडल के जरिए यह परीक्षा ली जा रही है. 12 वीं की लिखित परीक्षा 16 जून से 8 जुलाई तक ली जाने वाली है. 10 वीं की लिखित परीक्षा 16 से 30 जून तक चलेगी. इस अवधि में प्रात्यक्षिक, मौखिक, अंतरर्गत मूल्यमापन तथा व्यवसायिक अभ्यासक्रम व सूचना तकनीकी ज्ञान विषय की परीक्षा ली जाने वाली है. नियमित परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए अथवा श्रेणी सुधार इच्छुक विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ लेते आने वाला है. 10 वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा के दौरान हर दिन सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा केंद्र, उपकेंद्र के 100 मीटर परिसर में मोबाइल फोन पास में रखना, इस बाबत इलेक्ट्रॉनिक साहित्य रखने, इस्तेमाल करने तथा झेरॉक्स मशीन, फैक्स मशीन, लैपटॉप का इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगाई है.

Back to top button