सीपीडीए समृद्धि परिवार ने मनाया संदीप खेडकर का जन्मदिवस

अमरावती/दि.17– सीपीडीए समृद्धि परिवार की ओर से संस्था के सचिव संदीप खेडकर के जन्मदिन के अवसर पर एक स्नेहिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर परिवार के सदस्य उनके प्रतिष्ठान सी-लाइन मार्केटिंग में एकत्रित हुए और उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सचिव संदीप खेडकर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जन्मदिन समारोह के बाद सभी ने स्वादिष्ट नाश्ते एवं शीतपेय का आनंद लिया तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे का परिचय दिया. इस अवसर पर श्याम शर्मा, संजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुदेश पनपालिया, महेश दुबे, हेमंत पच्चिकर, सतीश पुरोहित, रावण कडू, हरीश सिरवानी, विजय इंगड़े, प्रशांत लढ्ढा, योगेंद्र गुप्ता, गोपाल पांडे, नंदकिशोर चांडक, आनंद किरी, अमित सरवाइया, महेश चिमनानी, नरेंद्र चूड़ासामा सहित बड़ी संख्या में सीपीडीए समृद्धि परिवार के सदस्य उपस्थित थे.