बैल चोरी कर भाग रहे चोर को दबोचा

लोगों ने जमकर की पिटाई, चार आरोपियों पर मामला दर्ज

* आसेगाव के रस्सुलापुर की घटना
आसेगाव /दि.17– आसेगाव थाना क्षेत्र के रस्सुलापुर गाव में बैल चोरी करने का प्रयास सामने आया है. गांव के लोगों की सतर्कता के चलते चोरी की वारदात नाकाम हो गई और आरोपी को पकड लिया गया. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता प्रशांत वसंतराव भेटालू (45, तहसील चांदूर बाजार) पेशे से किसान है. रविवार 14 जून की रात उन्होंने अपने बैलों को चारा-पानी देने के बाद घर के आंगन में बांध दिया था. रात करीब 1.30 बजे बैलों के जोर-जोर से आवाज करने पर उनकी निंद खुल गई. जब बाहर निकलकर देखा तो एक व्यक्ती बैलों को चोरी कर ले जाता दिखाई दिया. इसके बाद उन्होंने शोर मचाया. इससे आसपास के लोग जाग गए और सभी ने मिलकर आरोपी का पिछा शुरू किया. ग्रामीणों के पिछा करने पर आरोपी बैलों को छोडकर वहां से भाग गया और पास के खेत में जाकर छिप गया.
सुबह करीब 5 बजे गांव के लोगों ने आरोपी को ढूंढ निकाला और उसे दबोच लिया. पुछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बैल चोरी कर उन्हें अन्य आरोपियों को बेचने वाला था. इस मामले में अष्फाक कुरैशी, नासिर और गुड्डू (चांदूर बाजार) के नाम भी सामने आए है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं सहीत चोरी, चोरी के प्रयास और अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में चिंता का माहौल है और सुरक्षा बढाने की मांग की जा रही है.

Back to top button