चांदूर बाजार के निजी स्कूलों की जांच शुरू

अनेक स्कुलों के पास नहीं था यू-डायस नंबर

चांदूर बाजार/दि.16– चांदूर बाजार तहसील की कुछ निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. चर्चा है कि कुछ स्कूलों के पास यू-डायस नंबर नहीं है. जबकि कुछ स्कूल अन्य तहसीलों में दर्ज स्कूलों के यू-डायस नंबर का उपयोग कर अलग स्थानों पर संचालन कर रहे है. मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग, नगरपरिषद, ग्रामपंचायत और अन्य प्रशासनिक एजेंसीयां की भूमिका पर भी सवाल उठे है.
किसी भी स्कूल को शुरू करने के लिए आवश्यक अनुमति, भवन सुरक्षा, स्थानिय निकाय का एनओसी, अग्नी सुरक्षा, स्वच्छता, खेल मैदान, योग शिक्षक और यू-डायस पंजीकरण अनिवार्य है. नागरिकों का कहना है कि यदी कोई स्कूल बिना अवैध यू-डायस नंबर या गलत पते के आधार पर संचालित हो रहा है तो उसकी गहन जांच जरूरी है. क्योंकि इसका सीधा असर विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड, छात्रवृत्ती और शासकीय योजनाओं पर पडता है. कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामले में किसी प्रकार की आर्थिक अनियमितता या मिलीभगत की भी जांच की मांग की है.

 

Back to top button