महामोर्चा में रिपाई के नेता डॉ. राजेंद्र गवई होंगे शामिल

आरक्षण व उपवर्गीकरण विरोधी कृति समिति द्वारा कल महामोर्चे का आयोजन

अमरावती/दि.16- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) ने 17 जून को अमरावती में आयोजित होने वाले उपवर्गीकरण विरोधी महामोर्चे में सक्रिय रूप से भाग लेने की घोषणा की है. पार्टी के राष्ट्रीय नेता ठरक्षशपवीर ॠर्रींरळ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस आंदोलन में शामिल होंगे.
यह जानकारी आरपीआई के अमरावती जिलाध्यक्ष हिम्मत ढोले ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी. उन्होंने बताया कि आरक्षण उपवर्गीकरण विरोधी कृती समिति द्वारा 17 जून को जिलााधिकारी कार्यालय पर आयोजित ‘उपवर्गीकरण विरोधी एल्गार महामोर्चा’ में पार्टी पूरे बल के साथ सहभागी होगी. हिम्मत ढोले ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की वर्तमान उपवर्गीकरण और आरक्षण संबंधी नीतियां अनुसूचित जाति एवं नवबौद्ध समाज के आरक्षण अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की नीतियों से समाज में विभाजन और सामाजिक वैमनस्य बढ़ने का खतरा है. उन्होंने कहा कि आरपीआई किसी भी ऐसी नीति का विरोध करेगी, जिससे अनुसूचित जातियों और नवबौद्ध समाज के संवैधानिक अधिकार प्रभावित होते हों. पार्टी उपवर्गीकरण के निर्णय को रद्द करने की मांग को लेकर महामोर्चे में अपनी भूमिका निभाएगी.
जिलाध्यक्ष ने बताया कि महामोर्चे में डॉ. राजेंद्र गवई की उपस्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों में उत्साह है तथा सभी की नजरें उनके संबोधन पर टिकी हैं. आरपीआई की ओर से सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से बड़ी संख्या में महामोर्चे में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील भी की गई है. हिम्मत ढोले ने कहा कि पार्टी आरक्षण के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी और किसी भी आरक्षण विरोधी कदम का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी.

Back to top button