पुलिस आयुक्त के जनता दरबार में 22 शिकायतों का निपटारा

संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश

अमरावती/दि.17 – पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने आम नागरिकों की समस्या सुनने के लिए हर सप्ताह मंगलवार को जनता दरबार लेना शुरु किया है. अपने कक्ष में लिए जाने वाले इस जनता दरबार में पुलिस आयुक्त ने 22 लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये.÷
पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने पदभार संभालने के बाद हर मंगलवार को पुलिस आयुक्तालय में जनता दरबार लेना शुरु किया है. आम नागरिकों को पुलिस से संबंधित अपनी शिकायतें लेकर आने का आवाहन करने के बाद नागरिकों द्वारा इस जनता दरबार को हर सप्ताह भारी प्रतिसाद मिल रहा है. पुलिस आयुक्त राकेश ओला अपने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ जनता दरबार लेकर नागरिकों की शिकायतों का तत्काल निवारण कर रहे हैं. इस कारण जनता दरबार में लगातार शिकायतें बढती जा रही है. कल मंगलवार 16 जून की शाम 5.30 बजे पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने अपने कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. इस जनता दरबार में कुल 30 लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे. इनमें से 22 शिकायतें सुनने के बाद संबंधित पुलिस स्टेशन के अधिकारियों से उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये. पुलिस स्टेशन के चक्कर न काटते हुए जनता दरबार के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निवारण होने से नागरिकों ने पुलिस आयुक्त के इस पहल की सराहना की है.

Back to top button