आशीष पेटे के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर संपन्न
लायंस क्लब अमरावती प्रीमियम का आयोजन

अमरावती/दि.19 – लायंस क्लब अमरावती प्रीमियम के सदस्य एवं समाज सेवक आशीष पेटे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर एवं जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्लब सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया.
जन्मदिन को सेवा कार्य से जोड़ते हुए आयोजित रक्तदान शिविर की सभी ने सराहना की. उपस्थित सदस्यों ने आशीष पेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मनीष दारा, सचिव रोहित खुराना, कोषाध्यक्ष राज सिंह छाबड़ा, डॉ. लक्ष्मीकांत राठी, राजेंद्र जाधव, सोनू बग्गा, राजेश छाबड़ा, पंकज छाबड़ा, रविन्द्र सिंघ(बिट्टू) सलूजा, डॉ. निक्कू खालसा, राहुल चड्ढा, तेजस अंबाडकर, संजय देशमुख, सोहित चौधरी एवं श्रीकांत टेकाडे सहित अनेक लायंस सदस्य उपस्थित रहे. क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को जीवनदान देने का कार्य करते हैं. अंत में सभी ने आशीष पेटे को उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाजसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं.





