तखतमल कॉलेज के सामने घुमता हुआ तडीपार धरा गया

अमरावती /दि.19- तखतमल कॉलेज के सामने तडीपार अपराधी खुलेआम घुमता रहने की जानकारी राजापेठ पुलिस को मिलते ही पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पूछताछ की. उसके द्वारा समाधानकारक जवाब न दिये जाने से मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया. आरोपी का नाम कुशल संजय बोबडे (40) है.
कुशल बोबडे यह कुख्यात अपराधी है. उस पर गंभीर स्वरुप के 5 से 6 मामले दर्ज है. इस कारण राजापेठ पुलिस ने उसे शहर से तडीपार किया है. लेकिन बुधवार की शाम कुशल तखतमल कॉलेज के सामने खुलेआम घुमता रहने की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और उसे कब्जे में लिया. उससे कडी पूछताछ करने पर समाधानकारक जवाब नहीं मिला. इस कारण मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में राजापेठ के थानेदार संदीप चव्हाण, पीएसआई मिलिंद हिवरे, हेड कांस्टेबल मनीष करपे, पंकज खटे, रवि लिखितकर, पवन तिवारी, अर्जुन कदम, अमोल खंडेजोड, आकाश यादव, अंकुश काले, प्रशांत बेलोरकर के दल ने की.





