‘डफरीन’ में 5 वर्ष दौरान 39 हजार से अधिक प्रसूतियां

अमरावती/दि.19- स्थानीय जिला स्त्री अस्पताल यानी डफरीन हॉस्पिटल में विगत 5 वर्षो की कालावधि के दौरान लगभग 39 हजार 775 महिलाओं की प्रसूति हुई. जिसमें सिजेरियन प्रसूति का प्रमाण नैसर्गिक प्रसूति की तुलना में अधिक रहने की बात सामने आयी है. सिजेरियन प्रसूति का बढता प्रमाण जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की दृष्टि से चिंता का विषय कहा जा सकता है. जिसकी ओर गंभीरतापूर्वक ध्यान दिए जाने की जरूरत है. वहीं विगत 5 वर्षो के दौरान डफरीन अस्पताल में प्रसूत हुई गर्भवती महिलाओं ने करीब 38 हजार 994 बच्चों को जन्म दिया.
अस्पताल प्रशासन द्बारा दी गई जानकारी के अनुसार विगत 5 वर्षो के दौरान डफरीन अस्पताल में 21 हजार 108 महिलाओं की सिजेरियन के जरिए प्रसूति की गई. वहीं 18 हजार 670 महिलाओं की प्रसूति सामान्य तरीके से हुई. यानी कुल प्रसूतियों में से 53 फीसद सिजेरियन पध्दति से हुई. कही जा सकती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यू एच ओ द्बारा सिजेरियन प्रसूति का प्रमाण मर्यादित रखने की सलाह दिए जाने के बावजूद अमरावती जिले में सिजेरियन के बढते प्रमाण को काफी हद तक चिंताजनक कहा जा सकता है.
उल्लेखनीय है कि अस्पताल में इलाज हेतु आनेवाली कई गर्भवती महिलाएं अति उच्च जोखिम की श्रेणी में रहती है.् रक्तदाब, मधुमेह, गर्भ से शिशु के साथ रहनेवाली दिक्कतें, गर्भवती महिला की आयु सहित अन्य वैद्यकीय कारणों के चलते सिजेरियन का पर्याय चुनना पडता है. प्राकृतिक प्रसूति का प्रमाण बढाने हेतु जनजागृति, गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच एवं योग्य समुपदेशन की आवश्यकता रहने की बात स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्बारा कही गई है.
* क्यों बढ रही है सिजेरियन प्रसूतियां
गर्भधारणा के दौरान हाईब्लड प्रेशर, डायबिटिज, थाइराइड, रक्त की कमी, गर्भ में जुडवा बच्चे एवं प्रसूति के साथ रहनेवाली दिक्कतें जैसी वजहों के चलते सिजेरियन की आवश्यकता महसूस होने का प्रमाण बढ रहा है. जिला स्त्री अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्र से वास्ता रखनेवाली कई उच्च जोखिम श्रेणी की गर्भवती महिला को रेफर किया जाता है. जिसके चलते डफरीन अस्पताल में होनेवाली प्रसूतियों में सिजेरियन का प्रमाण अधिक दिखाई देता है. क्योंकि मां और बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों द्बारा समय सूचकता दिखाते हुए ऐसे मामलों में सिजेरियन के जरिए प्रसूति करवाने का निर्णय लिया जाता है.
* ‘डफरीन’ में वर्ष निहाय प्रसूतिया
वर्ष नार्मल सिजेरियन कुल
2021-22 4832 4411 9243
2022-23 4468 4270 8738
2023-24 3491 4370 7861
2024-25 2620 3969 6589
2025-26 3259 4088 7347





