गेमिंग सेंटर की आड में ऑनलाइन जुआ

राजापेठ पुलिस ने छापा मारकर किया दो को गिरफ्तार

* हजारों रुपयों का साहित्य जब्त
अमरावती/दि.19- शहर के सुतगिरणी मार्ग के एक दुकान में चोरी-छिपे जारी प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग और जुआ अड्डे पर राजापेठ पुलिस के दल ने छापा मारकर जुए का साहित्य जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
स्थानीय सुतगिरणी मार्ग के जाधव मार्केट के दुकान में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर जुआ शुरु रहने की जानकारी थानेदार संदीप चव्हाण को मिली थी. इस जानकारी के आधार पर 17 जून की शाम राजापेठ के डीबी स्क्वॉड के दल ने जाल बिछाकर इस जुआ अड्डे पर छापा मारा. पुलिस ने छापा मारा तब वहां फन टार्गेट नामक ऑनलाइन जुआ खेला जा रहा था. महाजनपुरा निवासी रुपेश देवीदास कोठार (30) नामक युवक यह ऑनलाइन जुआ चला रहा था. जबकि पिंपलखुटा अर्मल ग्राम निवासी निखिल प्रभाकरराव अर्मल (34) नामक युवक जुए पर पैसे लगाता हुआ रंगेहाथ पकडा गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से 15 हजार 700 रुपए मूल्य का जुए का साहित्य जब्त किया है. इस प्रकरण में राजापेठ पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. थानेदार संदीप चव्हाण के नेतृत्व में पीएसआई मिलिंद हिवरे, हेडकांस्टेबल पवन तिवारी, पंकज खटे, रवि लिखितकर, मनीष करपे, अमोल खंडेजोड, प्रशांत बेलोरकर, आकाश यादव, अंकुश काले और अर्जुन कदम ने यह कार्रवाई की. आरोपी द्वारा यह आईडी कहां से लायी गई इस बाबत जांच की जा रही है.

Back to top button