खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई केवल मिलावटखोरों पर

रिटेल किराणा व्यापारी सामान्य रुप से व्यापार जारी रखे

* आत्माराम पुरसवानी की व्यापारियों से अपील
अमरावती /दि.19- शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा हालही में की गई कार्रवाई के बाद कुछ रिटेल किराणा व्यापारियों में भय और असमंजस का माहौल दिखाई दे रहा है. जिसमें शहर के रिटेल किराणा एसोशिएशन के अध्यक्ष आत्माराम पुरसवानी ने व्यापारियों के नाम एक महत्वपूर्ण अपील जारी करते हुए कहा कि, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई केवल मिलावटखोरों पर की जा रही है. इमानदारी से व्यापार करनेवाले दुकानदारों को किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है. रिटेल किराणा व्यापारी सामान्य रुप से अपना व्यापारी जारी रखे.
आत्माराम पुरसवानी ने कहा कि, गुरुवार को इतवारा बाजार परिसर की कुछ किराणा दुकाने बंद रहने के पीछे नए खाद्य सुरक्षा अधिकारी तुकाराम मुंडे द्वारा की गई कार्रवाई का प्रभाव और भय प्रमुख कारण माना जा रहा है. हालाकि यह कार्रवाई केवल उन लोगों के खिलाफ है, जो खाद्य पदार्थों में मिलावट कर ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड करते है. पुरसवानी ने स्पष्ट किया कि, शहर के अधिकांश किराणा व्यापारी वर्षों से गुणवत्तापूर्वक नियमों के अनुरुप ही खाद्य सामग्री का व्यापार कर रहे है, ऐसे व्यापारियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने सभी दुकानदारों से अफवाहों और अनावश्यक भय से दूर रहते हुए अपनी दुकाने नियमित खुली रहने की अपील की है.

* मिलावटखोरों को नहीं मिलेगा संरक्षण
अमरावती रिटेल किराणा एसोसिएशन ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि, संस्था इमानदार और नियमों का पालन करनेवाले व्यापारियों के साथ पूरी मजबूती के साथ खडी है, लेकिन खाद्य पदार्थों में मिलावट करनेवालों का किसी भी स्तर पर समर्थन नहीं करेंगी और नाही उन्हें संरक्षण दिया जाएगा. एसोसिएशन का मानना है कि, ग्राहकों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रत्येक व्यापारी की नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है. उपभोक्ताओं का विश्वास ही व्यापारी की सबसे बडी पुंजी है और इसे बनाए रखना सभी व्यापारियों का दायित्व है.

* व्यापारियों से जिम्मेदारी निभाने की अपील
आत्मराम पुरसवानी ने कहा कि, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई को सकारात्मक दृष्टि देखा जाना चाहिए. इससे बाजार में पारदर्शिता बढेगी और मिलावटखोरी जैसी प्रवृत्तियों पर अंकुश लगेगा. उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि, वे केवल प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का ही विक्रय करें और सभी नियमों का पालन कर अपनी जिम्मेदारी निभाए.

Back to top button