युवक की झुलसने से हुई मौत
राजापेठ थाना क्षेत्र के गोपाल नगर की घटना

अमरावती/दि.19 – एक 30 वर्षीय युवक की झुलसने से मृत्यु हो गई. यह घटना राजापेठ थाना क्षेत्र में आने वाले गोपाल नगर परिसर के आदर्श नगर में घटित हुई. मृतक युवक का नाम विशाल रवींद्र कंठाले है.
जानकारी के मुताबिक विशाल कंठाले को शराब की लत थी, लेकिन पिछले दो माह से उसने शराब पीना छोड दिया था. 11 जून की रात 11.30 बजे के दौरान विशाल का भाई अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर बैठा था, तब विशाल घर में से झुलसी हुई अवस्था में बाहर आता दिखाई दिया. विशाल को जलता देख उसका भाई और पडोसी दौड पडे और उसे तत्काल ऑटो रिक्शा में जिला अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीडीएमसी में रेफर किया गया. जहां 18 जून को सुबह विशाल कंठाले की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. मृतक के भाई के बयान के आधार पर राजापेठ पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





