15 वर्षीय नाबालिग से किया निकाह

अकोला में दोनों के बीच हुए विवाद के बाद मामला हुआ उजागर

* नागपुरी गेट पुलिस ने लैंगिक अत्याचार का किया मामला दर्ज
अमरावती/दि.19 – एक 15 वर्षीय युवती के साथ प्रेम संबंधों के चलते निकाह करने के बाद उस पर लैंगिक अत्याचार किया गया. पति-पत्नी की तरह रहती पीडिता अपने प्रेमी के साथ अकोला गई तब किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया. इस विवाद के चलते शराब की बोतल पीडिता पर गिरने से वह घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया. तब पीडिता नाबालिग रहने का पता चला. सिविल लाईन पुलिस द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर नागपुरी गेट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. आरोपी युवक का नाम रुस्तम शहा (20) बताया जाता है.
जानकारी के मुताबिक पीडिता 15 साल की है. वह और उसका प्रेमी रुस्तम अमरावती शहर के नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में एक ही मोहल्ले में रहते है. दोनों के बीच प्रेम संंबंध थे. कुछ माह पूर्व पीडिता और आरोपी घर पर किसी को कोई जानकारी न देते हुए चूपचाप निकाह कर लिया. तब से पीडिता यह रुस्तम के घर में पत्नी के रुप में रहती है. साथ में रहते दोनों के बीच अनेक बार शारीरिक संबंध स्थापित हुए. 10 दिन पूर्व पीडिता रुस्तम के साथ अकोला गई और उडानपुल के नीचे फूटपाथ पर रहती थी. 13 जून को रुस्तम शराब पीकर पहुंचा. इस कारण पीडिता और उसके बीच विवाद शुरु हो गया. इस विवाद के चलते रुस्तम ने हाथ में रही कांच की बोतल फोडकर अपनी नस काटने का प्रयास किया, तब पीडिता उसे रोकने गई तब छिनाझपटी में बोतल पीडिता के पैर पर गिर गई और वह घायल हो गई. उसे तत्काल अकोला के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया. घटना की जानकारी सिविल लाईन पुलिस को मिलते ही पुलिस का दल भी अस्पताल पहुंचा. पूछताछ में पीडिता नाबालिग दिखाई दी और वह विवाहित रहने से पुलिस ने उसका बयान लिया. बयान के आधार पर रुस्तम शहा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. लेकिन घटना अमरावती की रहने से सिविल लाईन पुलिस ने जीरो कायमी कर प्रकरण अमरावती भेज दिया. नागपुरी गेट पुलिस को गुरुवार 18 जून को फाईल मिलते ही पुलिस ने रुस्तम के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो व बालविवाह प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button