शॉपिंग करो दिल खोल के
शॉपिंग बिंदास-गिफ्ट फर्स्ट क्लास!

* तापडिया सिटी सेंटर मॉल में मानसून शॉपिंग फेस्टिवल की धूम
अमरावती/ दि.20-शहर के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन तपडिया सिटी सेंटर मॉल में चल रही मानसून सेल 2026 को ग्राहकों का जबदस्त प्रतिसाद मिल रहा है. शॉपिंग करो दिल खोलके … थीम पर आधारित इस विशेष अभियान मेें फैशन ,लाइफस्टाइल,इलेक्ट्रॉनिक्स और फैमिली शॉपिंग से जुडे 60 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स पर ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स और विशेष छूट का लाभ मिल रहा है.
मॉल प्रबंधन के अनुसार 12 जुन से 16 अगस्त तक चलने वाले इस शॉपिंग महोत्सव में ग्राहकों को कई श्रेणियों के उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक छूट उपलब्ध कराई जा रही है. यही कारण है कि अमरावती के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी बडी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे है.
इस अभियान मे पैंटालून्स टे्रंड्स ,लेवीज, एडिडास, स्केचर्स,मेट्रो शुज,बाटा सफारी, रेयर रैबिट, जैक एंड जोन्स, युएस पोली एसो, मुफ्ती,स्पाइकर मैडम,गो कलर्स , डब्ल्यू ,ऑरेलिया, नायका ,मिनिसो, एमआर ,डीआईवाय, रिलायंस, डिजिटल,स्मार्ट बाजार, क्रांसवर्ड व युनिकॉर्न सहित अनेक लोकप्रिय ब्रांड्स शामिल है. ग्राहकों को नवीनतम फैशन कलेक्शन ,फुटवियर,एक्सेसरीज गैजेट्स और लाइफ स्टाइल उत्पादों पर विशेष बचत का अवसर मिल रहा.
खरीदारी पर मिल रहे आकर्षक रिवॉर्ड्स
मानसून सेल के दौरान ग्राहकों के लिए विशेष रिवॉर्ड्स भी रखे गए है. 3,999 रूपए की खरीदारी पर सफारी पायलट सूटकेस विशेष कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है.वही 6,999 रूपए की खरीदारी पर एचपी डैशकैस तथा सफारी मीडियम सूटकेस आकर्षक ऑफर मूल्य पर प्राप्त किए जा सकते है.
इसके अलावा प्रतिदिन सबसे अधिक खरीदारी करने वाले ग्राहक को हाइएस्ट शॉप ऑफ द डे के रूप में सम्मानित कर विशेष सरप्राइज गिफ्ट भी दिया जा रहा है. यह पहल ग्र्राहकों के खरीदारी अनुभव को और अधिक यादगार बना रही है.
मॉल प्रबंधन ने ग्राहकों से अपील की है कि वे मानसून सेल के दौरान पहुंचकर आकर्षक छूट विशेष ऑफर्स और उपहारों का लाभ उठाएं तथा अपने परिवार के साथ शॉपिंग उत्सव का आनंद लें.
विदर्भ के ग्राहकों का पसंदीदा शॉपिंग केंद्र
फैशन ,ब्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स ,मनोरंजन और पारिवारीक सुविधाओं के समन्वय के कारण तपडिया सिटी सेंटर मॉल आज विदर्भ क्षेत्र के प्रमुख फैमिली शॉपिंग डेस्टिनेशनों में अपनी अलग पहचान बना चुका है. मॉल प्रबंधन को उम्मीद है कि अमरावती, अकोला, यवतमाल, वाशिम, वर्धा, बुलढाणा, मोर्शी, दर्यापूर और चांदूर सहित पूरे विदर्भ से बडी संख्या में ग्राहक इस अभियान का लाभ उठाएंगे.





