यहअभूतपूर्व सम्मान समारोह अजय देशमुख के कार्यो की पावती है
कुलगुरु डॉ. मिलिंद बारहाते का प्रतिपादन

अमरावती /दि.20- इतने बडे प्रमाण में यह अभूतपूर्व सम्मान समारोह अजय देशमुख के कार्यो की पावती है, ऐसा प्रतिपादन कुलगुरु डॉ. मिलिंद बारहाते ने व्यक्त किया. वे अजय देशमुख सत्कार समिति, शिक्षकेत्तर कर्मचारी संगटना, मागासवर्गीय कर्मचारी संगटना और ऑफीसर्स फोरम के संयुक्त तत्वावधान में संत गाडगेबाबा अमरावती विद्यापीठ कर्मचारी संगटना के अध्यक्ष अजय देशमुख के जन्मदिन व सेवानिवृत्ती के निमित्त आयोजित अभिष्टचिंतन समारोह में अध्यक्ष के तौर पर बोल रहे थे.
इस अवसर पर प्र-कुलगुरु डॉ. महेंद्र ढोरे, एम. फुक्टो व नुटा संगटना के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण रघुवंशी, प्राचार्य फोरम के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम सिकची, उच्च शिक्षण संचालक पुणे कार्यालय के प्रशासन अधिकारी डॉ. सुयश दुसाने, कुलसचिव डॉ. अविनाश असनारे, सत्कारमूर्ति महाराष्ट्र विद्यापीठ कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष अजय देशमुख, सौ. प्रणिता अजय देशमुख, महाराष्ट्र राज्य अमाशिक महा. के महासचिव रावसाहेब त्रिभुवन, अध्यक्ष प्रकाश म्हसे, महाराष्ट्र विद्यापीठ कर्मचारी महासंघ के कार्याध्यक्ष डॉ. कैलास पाथरीकर, सचिव मिलिंद भोसले, महाराष्ट्र विद्यापीठ मागासवर्गीय कर्मचारी महासंघ के दिनेश दखने, महाराष्ट्र विद्यापीठ ऑफीसर्स फोरम के अध्यक्ष शशीकांत रोडे, मागासवर्गीय कर्मचारी संगटना अध्यक्ष डॉ. नितिन कोली, अशासकीय महा. शि. क. महासंघ मुंबई के कार्याध्यक्ष ज्ञानेश्वर बारस्कर, विद्यापीठ कर्मचारी पत संस्था अध्यक्ष मंगेश वरखेडे, विद्यापीठ कर्मचारी संघ के महासचिव नरेंद्र घाटोल, आईक्यूएसी संचालक डॉ. संदीप वाघुले उपस्थित थे.
समारोह में मान्यवरों के हस्ते अजय देशमुख के सम्मान में स्मरणिका ‘अजय पथ’ का विमोचन किया गया. इस समय पत संस्था के सचिव डॉ. श्रीकांत तायडे लिखित कर्मचारी संगटना का गीत प्रस्तुत किया गया व शॉल, श्रीफल व स्मृतिचिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर अजय देशमुख का सपत्नीक सत्कार कुलगुरु डॉ. मिलिंद बारहाते के हस्ते किया गया. वहीं विविध संगटनाओं के पदाधिकारियों व नागरिकों ने भी अजय देशमुख का सपत्नीक सत्कार किया.
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिजीत इंगले ने किया व आभार महासचिव नरेंद्र घाटोल ने माना. कार्यक्रम में विद्यापीठ के विविध प्राधिकरणों के सदस्य, विविध महाविद्यालयों के प्राचार्य, पूर्व कुलसचिव प्रा. सी. डी. देशमुख, डॉ. तुषार देशमुख, विद्यापीठ ऑफीसर्स फोरम, विद्यापीठ कर्मचारी संघ, विद्यापीठ मागासवर्गीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, पूर्व पदाधिकारी, महाराष्ट्र के सभी सार्वजनिक विद्यापीठों के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी तथा अमरावती शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.





