योग दिन के निमित्त प्राणायाम व मैदानी खेलों का प्रशिक्षण

श्री गुरुदेव सैनिक इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में आयोजन

नांदगांव पेठ/दि.22 – आंतरराष्ट्रीय योग दिवस के निमित्त देवरा स्थित श्री गुरुदेव सैनिक इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में उत्साहपूर्ण वातावरण में योग दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित उपस्थित मान्यवरों ने योगासन, प्राणायाम तथा विविध मैदानी खेलों का प्रशिक्षण लेते हुए निरोगी आरोग्य का संदेश दिया.
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक गुल्हाने, रवींद्र लंगडे, ऋषिकेश चांगोले, अतुल केतकर, पंकज राणे, सतीश घुले और योग शिक्षक योगेश पालीवाल की उपस्थिति में विविध योगासनों का महत्व, प्राणायाम की पद्धति और नियमित योगाभ्यास से होनेवाले शारीरिक व मानसिक फायदों को लेकर मार्गदर्शन किया गया. योग दिन के निमित्त आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उपस्थित मान्यवरों ने उत्स्फूर्त सहभाग लेकर विविध योगासन प्रस्तुत कर निरोगी जीवनशैली का महत्व विषद किया और निरोगी शरीर तथा सकारात्मक विचारों के लिए योग को जीवन का अविभाज्य हिस्सा बनाए, ऐसा संदेश दिया.

Back to top button