अंजनगांव सुर्जी में शिवसेना का 60 वां स्थापना दिवस मनाया
शिवसैनिकों ने पार्टी के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प लिया

अंजनगांव सुर्जी /दि.22– शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के 60 वें स्थापना दिवस पर विधायक गजानन लवटे के जनसंपर्क कार्यालय में कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शिवसेना प्रमुख स्व. बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा के पूजन एवं अभिवादन से की गई. इस अवसर पर उपस्थित शिवसैनिकों ने बालासाहेब ठाकरे के विचारों को नमन करते हुए, पार्टी की विचारधारा के प्रति सदैव निष्ठावान रहने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम के दौरान शिवसेना के छह दशकों की गौरवशाली यात्रा का अवलोकन किया गया. महाराष्ट्र की राजनीति तथा आम जनता के मुद्दों के लिए निरंतर संघर्ष करनेवाली शिवसेना के कार्यो की जानकारी उपस्थितों को दी गई. बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित हिंदुत्व, मराठी अस्मिता और जनसेवा के विचारों की विरासत को आगे बढाने का भी संकल्प व्यक्त किया गया. इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने अपने संबोधन में शिवसेना की स्थापना से लेकर संघर्षपूर्ण यात्रा को याद किया. बदलते राजनीतिक परिद़ृष्य में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. साथ ही आम नागरिर्कोें की समस्याओं के समाधान के लिए शिवसैनिकों को सडकों पर उतरकर संघर्ष करने की परंपरा को कायम रखने का आवाहन भी किया गया.
कार्यक्रम में उपजिला प्रमुख महेंद्र दिपटे, वरिष्ठ शिवसैनिक मनोहर तारेकर, कृषि उपज मंडी के संचालक विकास येवले, नगरसेवक एवं गटनेता सुयोग खांडे, शहर प्रमुख राजेंद्र आकोटकर, नगरसेवक रेहान खान, सोनू जुनघरे, अविनाश ढेंगे, अभिजीत भावे, विनोद खारोडे, सागर कालपांडे, अनिकेत खाडे, सर्वेश बाले सहित शिवसेना तहसील, शहर, युवा सेना, महिला आघाडी, विद्यार्थी सेना तथा विभिन्न प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, शिवसैनिक बडी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में उपस्थितों ने पार्टी की विचारधारा के प्रति निष्ठा बनाए रखते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया.





