युवक की हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार

नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के धरमकाटा परिसर की घटना

अमरावती/दि.22 – अपने बेटे के साथ बूंदी लेने के लिए बाजार में गए एक 32 वर्षीय युवक पर कासीफ नामक 25 वर्षीय युवक ने चाकू से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया था. फरार आरोपी को पुलिस के दल ने आज गिरफ्तार कर लिया. इस हमले में घायल हुए युवक का नाम शेख समीर शेख मुन्ना है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अबरार कासीफ अब्दूल साजीद है.
बता दें कि, वाहेद डीएड कॉलेज के पास रहने वाला शेख समीर शेख मुन्ना अपने बेटे के साथ बूंदी लेने के लिए हाजीवल्ली चौक पर पहुंचा तब वहां उसे परिचित अबरार कासीफ (25) नामक युवक मिला. शेख समीर ने कासीब को देखते ही फटकार लगाते हुए कहा कि, वह बार-बार उसकी पत्नी को क्यों फोन कर रहा है. इस बात पर से उनमें विवाद हो गया. इस विवाद के चलते कासीब ने संतप्त होकर कमर से चाकू निकालकर शेख समीर के पेट में घोंप दिया. इस हमले में शेख समीर गंभीर रुप से घायल हो गया. हमले के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गया, तब जख्मी युवक के परिचित रिजवान नामक युवक ने उसे ऑटो रिक्शा से जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया. जख्मी शेख समीर की शिकायत पर नागपुरी गेट पुलिस ने ताज नगर में रहने वाले आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी थी. हमले के बाद आरोपी फरार था. आखिरकार नागपुरी गेट पुलिस ने इस आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया.

Back to top button