फे्रंड्स कालोनी में मना योग दिवस

अमरावती /दि.23- स्थानिय फे्रंड्स कालोनी स्थित योगसाधना वर्ग की और से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्साह पूर्ण वातावरण के बीच योग कक्षा का आयोजन किया गया था. रेखा कालबांडे की अध्यक्षता के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्नेहा भटकर, प्रा. विजया वाकोडे, विद्या सगणे व मालती भगत बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित थे. सभी अतिथियों ने शारिरीक, मानसिक व अध्यात्मिक आरोग्य हेतू योग के महत्व को विषद करते हुए सभी से नियमित योगाभ्यास करने का आवाहन किया.
इस आयोजन के दौरान विविध योगासन व प्राणायाम के प्रत्याक्षिक प्रस्तृत किए गए. कार्यक्रम में सुत्रसंचालन डॉ. भावना मानकर व्दारा किया गया. साथ ही इस समय डॉ. सुचिकेत संजय चोपडे ने उपस्थित योगसाधकों की निशुल्क दंत जांच करते हुए दंत आरोग्य के संदर्भ में मार्गदर्शन किया एवं जरूतमंद नागरिकों को दवाओं का निशुल्क वितरण भी किया.
आयोजन की सफलता हेतू फेंड्स कालोनी योग साधन वर्ग की संचालिका व प्रशिक्षिका मीनल श्रीकांत काकड सहित सुचीता पिंजरकर, रोहिणी काकड, सरकटे सर, पिंजरकर सर एवं फेंड्स कालोनी परिसर में रहनेवाले योग प्रेमी महिला व पुरूषों व्दारा महत प्रयास किए गए.

Back to top button