प्रकाश ढोले व तीर्थाई ढोले की डॉ. गोविंद कासट ने की प्रशंसा
बाप से बेटी सवाई :

अमरावती /दि.23- शहर के गीतों के कार्यक्रम के लिए प्रसिध्द जोशी सभागृह में हाल ही में कराओं के गायक अनिल सरदार का ‘पैसा वापस’ इस बहुचर्चित कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कृष्णार्पण कॉलनी निवासी व उपलेखा परीक्षक प्रकाश ढोले और उनकी कन्याकुमारी तीर्थाई ढोले ने अपनी सुरीले गीतों के प्रस्तुतिकरण से रसिकों का मन जीत लिया. प्रकाश ढोले और तीथाई ढोले इस पिता-पुत्री की जोडी से ‘प्रेम पुजारी’ फिल्म में देवानंद और वहिदा रहमान पर चित्रित हए किशोर कुमार व लता मंगेशकर ने गाये गीत अजरामर ‘शोखियों में घोला जाये’ यह गीत अत्यंत प्रभावी और सुरीली पध्दति से प्रस्तुत किया. उनका यह उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण से उपस्थित प्रेक्षक मंत्रमुग्ध हो गये.
इस अवसर पर ज्येष्ट समाजसेवक डॉ. गोविंद कासट ने दोनों की प्रशंसा कर वा ! वा । प्रकाशराव, बाप से बेटी सवाई…अपना खूब खूब अभिनंदन ऐसे शब्दों में उन्हें शुभकामना दी.
प्रकाश ढोले यह स्वयं उत्कृष्ट कराओं के गायक है. विशेष रूप से किशोर कुमार के गीतों पर उनके प्रभावी प्रस्तुतिकरण के लिए वे प्रसिध्द है. ‘जीवन के सफर में राही…’ जैसे योड लिंग प्रधान गीत सहित अनेक गीत विविध स्पर्धा में प्रस्तुत कर उन्होंने अनेक पुरस्कार प्राप्त किए है. यह एक उत्कृष्ट निवेदक, वक्ते और साहित्य प्रेमी व्यक्तिमत्व के रूप में परिचित है. महाविद्यालयीन जीवन से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में सक्रिय भाग लेकर उन्होंने अपना वक्तृत्व, लेखन व प्रस्तुतिकरण कौशल की छाप बनाई है. इसी काल में उनका कविवर्य सुरेश भट से स्नेह जुडा और विविध साहित्यिक कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभाग दर्शाया.
उनकी कन्याकुमारी तीर्थाई ढोले को बचपन से ही गीत में रूचि है. पिता के गीत सुनते-सुनते उसने भी संगीत में अपना विकास किया है. वह सुरीली गायिका के रूप में आगे आ रही है. 10 वीं के बाद संगीत क्षेत्र में उच्च शिक्षा लेकर इसी क्षेत्र में करिअर करनेे की उसकी इच्छा है. गीत के साथ ही तीर्थाई की पाककला में भी रूचि है. विविध पाककला की वीडियों देखकर वह नये-नये पकवान बनाती है और अपने माता-पिता को बडे प्रेम से खिलाती है. उसके सभी कला गुणों को प्रोत्साहन देने के लिए उसके माता-पिता उसका समर्थन करते है. शहर कि विविध सांगीतिक कार्यक्रम में प्रकाश ढोले और तीर्थाई ढोले यह पिता-पुत्री की जोडी नियमित रूप से सहभागी हो रही है. उसके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण उसने रसिकों का मन जीत लिया है.