रुक्मिनी माता की पालखी का अंबानगरी में आगमन

सांसद वानखडे व पूर्व मंत्री एड. यशोमति ठाकुर ने किया स्वागत

अमरावती/दि.23– श्रीक्षेत्र कौंडण्यपुर से आषाढी एकादशी समारोह के लिए श्रीक्षेत्र पंढरपुर की ओर प्रस्थान माता रुक्मिनी की पवित्र पालखी स्थानीय बियाणी चौक पर पहुंची, जहां पूर्व पालकमंत्री एड. यशोमति ठाकुर तथा जिले के सांसद बलवंत वानखडे ने भक्तिभाव के साथ स्वागत किया.
श्रीक्षेत्र कौंडण्यपुर से पंढरपुर की ओर प्रस्थान पालखी की परंपरा पिछले 432 सालों से अविरत चली आ रही है. महाराष्ट्र की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक वैभव की प्रतीक माने जानेवाली रुक्मिनी माता की पालखी को श्रीक्षेत्र पंढरपुर में सम्मान का स्थान प्राप्त हो तथा शासकीय पूजा का सम्मान मिले, इसके लिए पूर्व विधायक एड. यशोमति ठाकुर ने सतत प्रयास किए और उनके प्रयासों को सफलता मिली और रुक्मिनी माता की पालखी को श्रीक्षेत्र पंढरपुर में मान का स्थान प्राप्त हुआ. उसी प्रकार शहर में श्रीक्षेत्र कौंडण्यपुर से पालखी का आगमन बियाणी चौक में होते ही पालखी के भव्य स्वागत की परंपरा भी एड. यशोमति ठाकुर ने ही शुरु की थी, जो आज भी अविरत शुरु है.
बियाणी चौक में शाम 5 बजे पालखी का आगमन होते ही टाल-मृदंग के निनाद, ज्ञानबा-तुकाराम और जय जय रुक्मिनी माता के जयघोष से संपूर्ण परिसर भक्तिमय हुआ. पालखी के दर्शन के लिए बियाणी चौक में भाविकों का जनसागर उमडा. इस समय तिवसा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तथा अमरावती शहर व ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक, वारकरी, प्रतिष्ठित व्यक्ति और मान्यवर बडी संख्या में उपस्थित रहे. सर्वधर्म, पंथ और समाज के नागरिकों के सहभाग की वजह से पालखी समारोह सामाजिक एकता, बंधुभाव एवं सर्वधर्म समभाव का संदेश देनेवाला ठहरा.
इस अवसर पर जिले के सांसद बलवंत वानखडे, पूर्व मंत्री एड. यशोमति ठाकुर, शहर पुलिस आयुक्त राकेश ओला, निवासी जिलाधिकारी संतोष काकडे, उपविभागीय अधिकारी अनिल भटकर, अमरावती पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे, पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव, अमरावती कृषि उपज मंडी के सभापति हरीश मोरे, पूर्व महापौर तथा मनपा नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू शेखावत, दैनिक अमरावती मंडल के संपादक तथा पार्षद अनिल अग्रवाल, सुरेश रतावा, संजय शिरभाते, जयंतराव देशमुख, अभय देशमुख, श्याम बेलसरे, श्रीकांत बोंडे, गजानन देशमुख, मुकद्दर पठान, दिलीप सोनोने, नाना नागमोते, अविनाश भडांगे, महेश राऊत, विनोद वानखडे, शरद वानखडे, मुकुंद पुनसे, पंकज देशमुख, संदीप आमले, संजय चौधरी, अभिजीत बोके, जितेंद्र ठाकुर, कैलास कालबांडे, प्रतिभा गौरखेडे, अनिकेत देशमुख, वैभव वानखडे, रितेश पांडव, वीरेंद्र भट, किशोर चांगोले, सतीश पोजगे, रवि हांडे, संजय मार्डीकर, संजय कलसकर, सचिव ठोके, सुनील जुनघरे, प्रणव गौरखेडे, नरु विघ्ने, अंजली ठाकरे आदि मान्यवर परिवार सहित उपस्थित थे.

* एड. यशोमति ठाकुर ने उत्साहपूर्वक लिया सहभाग
पालखी स्वागत समारोह के पश्चात पूर्व मंत्री एड. यशोमति ठाकुर ने वारकरियों के साथ फुगडी खेलते हुए भक्तिरस में सराबोर होते हुए उत्साहपूर्वक सहभाग लिया और कुछ दूरी तक पालखी को अपने कंधे पर लेकर वारकरी परंपरा के प्रति अपनी निष्ठा व श्रद्धा व्यक्त की.

Back to top button