परतवाडा यौन शोषण मामले की चार्जशीट अदालत में दाखिल

एसआयटी की रिपोर्ट मिलते ही अदालत में दायर किया गया मुकदमा

* फॉरेन्सीक रिपोर्ट अभी मिलना बाकी, मिलते ही पूरक पत्र लगाकर जोडा जाएगा
* ग्रामीण एसपी निकेतन कदम ने चार्जशिट बेहद मजबुत रहने का किया दावा
अमरावती/दि.23- परतवाड़ा के बहुचर्चित यौन शोषण एवं अश्लील वीडियो वायरल प्रकरण में अमरावती ग्रामीण पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है. विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अभियोग पत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया. मामले से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी लंबित है, जिसे प्राप्त होने के बाद पूरक चार्जशीट के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा. जिसे ग्रामीण पुलिस अधिक्षक एसपी निकेतन कदम ने दावा किया है कि, इस मामलेें में पुलिस की ओर से दायर की गई चार्जशिट बेहद मजबुत है.
ज्ञात रहे कि, यह मामला अप्रैल 2026 में उस समय सामने आया था, जब सोशल मीडिया पर कुछ युवतियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो प्रसारित होने की जानकारी पुलिस को मिली थी. इसके बाद परतवाड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद (19), निवासी परतवाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान पुलिस ने कथित रूप से वीडियो और फोटो प्रसारित करने में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में उजेर खान इकबाल खान (20), मोहम्मद साद मोहम्मद साबिर (22), तरबेज खान तस्लीम खान (24), मानव दीपक सुगंधे (20), रैफाज खान मंजूर खान (26), मोहम्मद इमरान मोहम्मद साजिद (21) तथा शेख नावेद शेख हसन (21) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट तथा हार्ड डिस्क सहित विभिन्न डिजिटल उपकरण जब्त किए गए थे. इन इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की तकनीकी जांच की गई है, जबकि विस्तृत फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अमरावती ग्रामीण पुलिस ने सहायक पुलिस अधीक्षक शुभमकुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था. जांच दल में 10 पुलिस अधिकारियों और 36 पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया था. टीम ने डिजिटल साक्ष्यों, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी प्रमाणों के आधार पर विस्तृत जांच पूरी की.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आठ आरोपियों में से मानव सुगंधे नामक एक आरोपी को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, जबकि शेष सात आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं. अमरावती ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने बताया कि मामले में दाखिल की गई चार्जशीट मजबूत साक्ष्यों पर आधारित है. उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसे भी पूरक अभियोग पत्र के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.
अप्रैल माह में सामने आए इस प्रकरण ने अचलपुर-परतवाड़ा क्षेत्र में व्यापक चर्चा और चिंता का विषय पैदा किया था. अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले की सुनवाई न्यायालय में आगे बढ़ेगी और सभी की नजरें आगामी न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं.

Back to top button