दारापुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
तक्षशिला पॉलिटेक्निक एवं नालंदा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान

अमरावती/दि.24– श्री दादासाहेब गवई चैरिटेबल ट्रस्ट, अमरावती के अंतर्गत संचालित तक्षशिला पॉलिटेक्निक एवं नालंदा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उत्तम नगर द्वारा 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर तक्षशिला पॉलिटेक्निक की योग प्रशिक्षक प्रो. अश्विनी शेगोकार ने योग प्रशिक्षण का मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में संस्थान के सभी कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
प्रो. अश्विनी शेगोकार ने कहा कि वर्तमान समय में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी विशेष महत्व है. उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री छरीशपवीर चेवळ के आह्वान पर 21 जून को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है और वर्ष 2015 से यह परंपरा निरंतर जारी है. उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं, वजन नियंत्रित रहता है तथा प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से तनाव एवं अवसाद को कम करने में सहायता मिलती है. आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और मिलावटी खाद्य पदार्थों के बढ़ते उपयोग के कारण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है.
कार्यक्रम के दौरान प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम तथा विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और वज्रासन का प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किया गया. विद्यार्थियों ने योग के महत्व को समझते हुए सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई. कार्यक्रम के सफल आयोजन में तक्षशिला पॉलिटेक्निक के प्राचार्य शैलेश शेकापुरे, नालंदा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अंजनेय लोखंडे तथा सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा. इस अवसर पर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा निरोगी एवं आनंदमय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया.