जंगली सूअर के हमले में टिपेश्वर अभयारण्य का बाघ घायल
वनविभाग द्वारा विशेष मॉनिटरिंग शुरु

पांढरकवडा/दि.24– यहां के टिपेश्वर वन्यजीव अभयारण्य के पर्यटकों का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा ‘वीर’ नामक बाघ जंगली सूअर के हमले में गंभीर रुप से घायल होने की घटना सामने आयी है. 7 दिन पूर्व एक जंगली सूअर का शिकार करते समय हुए संघर्ष में यह बाघ घायल हो गया.
टिपेश्वर अभयारण्य के एक नाले के पास ‘वीर’ बाघ जंगली सूअर का शिकार करने का प्रयास कर रहा था. लेकिन जंगली सूअर ने काफी तेज और आक्रामक प्रतिकार किया. बाघ और सूअर में हुई झडप में जंगली सूअर ने अपनी नुकिले और तेज दांतों ने बाघ पर हमला कर दिया. जोरदार संघर्ष में बाघ में दोनों पैरों के उपरी हिस्से में गंभीर चोटें आ गई है. इस घटना के बाद बाघ जख्मी अवस्था में ही अभयारण्य परिसर में घुम रहा है. बाघ घायल होने की जानकारी मिलते ही वनविभाग ने तत्काल कदम उठाये है. विशेष दल के जरिए उस पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है. फिलहाल इस जख्मी बाघ की प्रकृति की तरफ वन प्रशासन नजर रखे हुए है.
* जख्म नैसर्गिक रुप से ठीक होंगे
बाघ को हुए जख्म यह जंगल के शिकार के दौरान हुए नैसर्गिक जख्म है. वन्यजीव के जीवन में इस तरह की लडाई और जख्म होना आम बात है. निसर्ग ने उन्हें खुद ठीक करने की क्षमता दी है.
* डरने का कोई कारण नहीं
शिकार के दौरान हुआ यह पूरी तरह नैसर्गिक जख्म है. बाघ को खुद की जिभ से वह चाटते आने से वह नैसर्गिक रुप से ही भर जाएगा. इसलिए डरने का कोई कारण नहीं है. हमारा दल इस बात की तबियत की तरफ ध्यान रखे हुए है.
– उत्तम फड,
विभागीय वन अधिकारी,
टिपेश्वर अभयारण्य.




