शिवाजी प्रायमरी इंग्लिश स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

मोर्शी/दि.23– मोर्शी स्थित शिवाजी प्रायमरी इंग्लिश स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया. कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षण महर्षि डॉ. पंजाबराव उर्फ भाऊसाहेब देशमुख के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. इसके पश्चात संगीत शिक्षिका साक्षी विश्वकर्मा ने हीच आमुची प्रार्थना, हेच आमुचे मागणे प्रार्थना प्रस्तुत की.
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की मुख्याध्यापिका दीपाली निकम ने की. इस अवसर पर पर्यवेक्षिका वैशाली डहाके, क्रीड़ा शिक्षक प्रतीक उगले तथा योग प्रशिक्षक विद्यार्थी ईशांत रवाले और युवराज वाघमारे ने योगाभ्यास का मार्गदर्शन करते हुए विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि योग स्वस्थ, तनावमुक्त और आनंदमय जीवन का महत्वपूर्ण आधार है. कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा. कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन शुभांगी गोहाड ने किया. योग दिवस के इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे और नियमित योग करने का संकल्प लिया.

Back to top button