मजदूर महिला की नाबालिग बेटी का अपहरण
चांदूर रेल्वे थाना क्षेत्र की घटना

चांदूर रेल्वे/दि.24 – चांदूर रेल्वे थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक 45 वर्षीय मजदूर महिला की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी अचानक घर से लापता हो गई. महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता 45 वर्षीय महिला मजदुरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है. 15 जून को वह हर दिन की तरह काम पर बाहर गई थी. शाम को काम निपटने के बाद घर लौटी तब उसे अपनी 16 वर्षीय बेटी घर में दिखाई नहीं दी. बेटे से पूछताछ की तब उसने दीदी बाहरगाव गई है, ऐसा बताया. बेटी घर न रहने से भयभित मां ने तत्काल अपनी बेटी के मोबाईल पर कॉल किया. बेटी ने कॉल उठाया, लेकिन उसे बेटी ने बताया कि मां मेरी तलाश मत कर, यह बात सुनकर मां की पैरों तले जमीन खिसक गई. पश्चात मां ने अपनी बेटी की सभी तरफ तलाश की. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. आखिरकार इस प्रकरण में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.





