नशे में धूत दो लोगों ने लगाई फांसी
जिले में 24 घंटे में 6 आकस्मिक मौत

अमरावती/दि.24- जिले में पिछले 24 घंटे में 6 आकस्मिक मृत्यू दर्ज हुई है. जिसमें दो लोगों ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इन सभी प्रकरणों में संबंधित पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.
पहली घटना अचलपुर थाना क्षेत्र के जीवनपुरा में घटित हुई. विरेश रामदास रेवस्कर (45) को शराब की लत थी. 22 जून को दोपहर 1.30 से 3.15 बजे के दौरान उसने शराब के नशे में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दूसरी घटना लोणी थाना क्षेत्र में घटित हुई. टाकली ग्राम निवासी धम्मा उर्फ तेजस बाबाराव थोरात (36) नामक युवक ने शराब के नशे में 21 जून की रात 10.30 बजे अपने घर में पालने की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मालखेड के पेट्रोल पंप के पिछे खेत के पास दिघी कोल्हे ग्राम निवासी महेंद्र नितनवरे (56) नामक व्यक्ती का शव बरामद हुआ. 22 जून को तडके 4 बजे के दौरान यह घटना घटित हुई. मंगरूल दस्तगिर थाना क्षेत्र के दाभाडा ग्राम निवासी अरविंद विठोबा वानखडे (43) नामक किसान ने अतिवृष्टी व कर्ज से परेशान होकर 21 जून को दोपहर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. येवदा थाना क्षेत्र के ईटकी ग्राम निवासी उमेश ठाकरे (48) नामक व्यक्ति सडक दुर्घटना में घायल हो गया था. उपचार के दौरान उसकी अकोला में मृत्यू हो गई. एक अन्य घटना में धारणी थाना क्षेत्र में कुंड ग्राम निवासी अशोक आहाके (29) नामक युवक ने जहर गटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.