पत्नी की पत्थर से कूचलकर हत्या

वाशिम जिले के शिरपुर जैन थाना क्षेत्र के कोठा ग्राम की घटना

वाशिम/दि.26- चरित्र पर संदेह पर पति ने पत्नी की पत्थर से कूचलकर हत्या कर दी. यह घटना वाशिम जिले के शिरपुर जैन थाना क्षेत्र में आने वाले कोठा ग्राम में 24 जून को दोपहर में घटित हुई. मृतक महिला का नाम कविता रामेश्वर इंगले (27) है. वह अंगणवाडी सेविका के रुप में कार्यरत थी. इस प्रकरण में पुलिस ने मृतका के पति रामेश्वर इंगले को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की मां रुख्मिणा ताजने द्वारा शिरपुर जैन थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक कविता इंगले यह कोठा गांव के अंगणवाडी केंद्र में सहायिका के रुप में कार्यरत थी. उसका पति रामेश्वर इंगले उसके चरित्र पर संदेह करता था. साथ ही मायके से पैसे लाने के लिए भी लगातार दबाव डालता था. पति के अत्याचार से त्रस्त होकर कविता इंगले गत दो साल से मायके बेलखेडा में रहती थी. बुधवार 24 जून को दोपहर के समय कोठा-येवता मार्ग पर कविता इंगले की पत्थर से कूचलकर हत्या किये जाने की घटना उजागर हुई. जांच के दौरान संदिग्ध पति रामेश्वर इंगले को घटनास्थल से ही कब्जे में लिया गया. पश्चात शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. कविता इंगले की मृत्यु के कारण तीन साल का बेटा अनाथ हो गया है.

Back to top button