शहर में पकडी गई 8 लाख की एमडी ड्रग

54.2 एमडी ड्रग के साथ अ. इजाज उर्फ इजाज चंद्रपुर धरा गया

* नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के हबीब नगर में अपराध शाखा ने की कार्रवाई
अमरावती /दि.26– स्थानिय नागपुरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत हबीब नगर नं.1 में अपराध शाखा की युनिट 1 के पथक ने गुप्त सुचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए अब्दुल इजाज उर्फ इजाज चंद्रपुर के घर से लगभग 8 लाख 13 हजार रूपए के मुल्यवाली 54.2 ग्राम मेफेड्रोन यानी एमडी ड्रग की खेद को बरामद किया. साथ ही एमडी ड्रग की बिक्री के आरोप अब्दुल इजाज उर्फ इजाज चंद्रपुर हिरासत में लेते हुए उसे नागपुरी गेट पुलिस के हवाले किया गया.
जानकारी के मुताबिक अपराध शाखा युनिट-1 के दल को गुप्त सुचना मिली थी कि, हबीब नगर नं.1 में रहनेवाला अब्दुल इजाज उर्फ इजाज चंद्रपुरी अब्दुल नाजीम (55) अपने घर से एमडी ड्रग बिक्री का काम कर रहा है. यह सुचना मिलते ही अपराध शाखा युनिट-1 के दल ने तुरंत ही अब्दुल इजाज के घर पर छापा मारते हुए उसे एमडी ड्रग के खेद के साथ पकडने में सफलता हासिल की. इस कार्रवाई के दौरान 8 लाख 13 हजार रूपए मुल्यवाली 54.2 ग्राम एमडी ड्रग व 2 हजार रूपये मुल्यवाले इलेक्ट्रॉनिक्स काटे को जप्त किया गया.
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके व रमेश धुमाल, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे व कैलाश पुंडकर के मार्गदर्शन तथा पीआय अतुल वर व दिनेश दहातोंडे, एपीआय मनीष वाकोडे, दशरथ आडे व महेश इंगोले के नेतृत्व में पिएसआय गजानन सोनुने, एसआय फिरोज खान, पोहेकां सतिश देशमुख, मंगेश लोखंडे व नाजिमोद्दिम सय्यद, नापोकां सचिन भोयर, पोकां रंजीत गावंडे, सुरज चौहान, निखिल गेडाम, सागर ठाकरे, नरेश मोहरील, मपोकां वर्षा घोंगडे तथा चालक सुधीर गुडधे व चेतन शर्मा के पथक व्दारा की गई.

Back to top button