पहली ही बारिश में बह गई सिमेंट की सडक
मनपा के नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले ने किया मुआयना

* निलकंठ चौक परिसर की घटना को लेकर जतायी जा रही हैरत
अमरावती /दि.27– स्थानिय बुधवारा परिसर स्थित निलकंठ चौक में कुछ समय पहले ही बनाई गई सिमेंट क्रॉक्रिट की नई सडक विगत दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद पानी में बह गई. पहली ही बारिश की वजह से सडक के पानी में बह जाने की जानकारी मिलते ही मनपा की नेता प्रतिपक्ष व पूर्व महापौर विलास इंगोले ने मौके पर पहुंचकर टूटी-फूटी सडक का मुआयना किया. तथा शहर अभियंता रविंद्र पवार व उपअभियंता विवेक देशमुख को वहां बुलाते हुए उनसे सवाल-जबाब करने के साथ ही तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देष भी दिए.
इस समय पार्षद डॉ. संजय शिरभाते, मनोज भेले, सुरेश रतावा, चंद्रशेखर जावरे, मंदा सोनवणे, प्रितम भोरे, वैभव कानफाडे, आप्पा कुर्हे, निलेश सराफ व वैभव गुल्हाणे सहित परिसर के अनेकों नागरिक उपस्थित थे.





