कुख्यात वाहन चोर गिरफ्तार, एसटी डिपो से चुराई थी बाइक
दो मोटरसाइकिलें जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

अमरावती /दि.29– अमरावती कोतवाली थाना पुलिस ने बस डिपो परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत करीब 40 हजार रुपये है, बरामद की हैं. गिरफ्तार आरोपी का नाम दिग्रस निवासी आकाश संदीपराव सुकलकर (33) है.
जानकारी के मुताबिक गणपति नगर निवासी प्रकाश जगन्नाथ तिडके (47) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 जून को उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस दुपहिया क्रमांक एमएच-27/एएच-6675 बस डिपो परिसर में खड़ी की थी. रात करीब 8 बजे लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली. काफी तलाश के बाद भी वाहन नहीं मिलने पर 27 जून को सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने यवतमाल जिले के दिग्रस निवासी आकाश संदीपराव सुकालकर (33) को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की वारदात स्वीकार कर ली. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शिकायतकर्ता की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा हीरो एचएफ डीलक्स एमएच-30-बीयू-2842 सहित कुल 40 हजार रुपये मूल्य की दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं. मामले की आगे जांच जारी है. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-2) श्याम घुगे, एसीपी संजय खताले, थानेदार रोशन सिरसाट तथा पुलिस निरीक्षक (क्राइम) मंगला वाकोडे के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने की.





