अमरावती में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार

तीन आरोपी फरार, राजापेठ पुलिस की कार्रवाई

अमरावती/दि.29– अमरावती शहर के राजापेठ थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेहरबाबा कैंटीन, ओल्ड शनिचरा एमआईडीसी परिसर में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5,200 रुपये नकद जब्त किए हैं, जबकि मामले में तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
पुलिस के अनुसार, 27 जून को मिली सूचना के आधार पर राजापेठ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से ऋषिकेश शिवदास शिंदे (27), शेख नाजिम शेख नबी (27), मोहम्मद साबिर मोहम्मद छोटू (27), वल्लभ भगवानदास जाधव (25) तथा सत्यम प्रमोदराव राऊत (30) को गिरफ्तार किया. सभी आरोपी अमरावती शहर के निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे, सहायक पुलिस आयुक्त संजय खताले के मार्गदर्शन तथा राजापेठ थाने के थानेदार संदीप चव्हाण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की.

 

Back to top button