सांसद बलवंत वानखड़े के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब
रक्तदान, वृक्षारोपण और जरूरतमंद विद्यार्थियों को सामग्री वितरण जैसे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन

अमरावती/दि.3– अमरावती लोकसभा क्षेत्र के सांसद बलवंत वानखड़े के जन्मदिन (अभिष्टचिंतन) के अवसर पर गुरुवार को दर्यापुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय एवं कृषि भवन में भव्य शुभकामना समारोह आयोजित किया गया. जिलेभर से बड़ी संख्या में मतदाता, नागरिक, समर्थक, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित होकर सांसद वानखड़े को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. सांसद ने सभी शुभेच्छाओं को स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया.
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इनमें रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एवं साइकिल वितरण तथा गुड़ तुला जैसे कार्यक्रम शामिल रहे. आयोजकों ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य समाजसेवा को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों की सहायता करना है. समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों और नागरिकों ने सांसद बलवंत वानखड़े के प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया. कार्यक्रम स्थल पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा.
इस अवसर पर श्रीरंग पाटील अरबट, दिनकरराव गायगोले, बालासाहेब टोले, सुनील गावंडे (सभापति कृषि उपज बाजार समिति), पप्पू होले (शहर अध्यक्ष कांग्रेस), प्रदीप देशमुख, रामेश्वर मालपानी, गजानन देवतले, राजेंद्र वडाल, भारत आठवले, डॉ. अविनाश ठाकरे, राजेंद्र नागपूरे, सैय्यद राजीक, पोलेंद्र ढोके, दादाराव इंगले, दिलीप गवई, नितेश वानखड़े (महासचिव, युवक कांग्रेस महाराष्ट्र), सागर देशमुख (तहसील अध्यक्ष, युवक कांग्रेस) सहित नगरसेवक, कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.





