सरकारी जमीन पर पात्र आवासीय अतिक्रमण नियमित करने की प्रक्रिया शुरू

अफवाहों से बचने का अमरावती मनपा प्रशासन का अनुरोध

अमरावती/दि.3- महाराष्ट्र सरकार के राजस्व एवं वन विभाग के शासन निर्णय के अनुसार 1 जनवरी 2011 तक सरकारी जमीन पर किए गए पात्र आवासीय अतिक्रमणों को नियमित कर पट्टा देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इसी संबंध में अमरावती मनपा में महापौर श्रीचंद तेजवानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई.
बैठक में बताया गया कि पात्र लाभार्थी 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन पत्र, शपथपत्र, मानक कार्यप्रणाली, आवेदन स्वीकार करने और सत्यापन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें. आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन केंद्र और अन्य दिशा-निर्देश जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी किए जाएंगे. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधिकारिक सूचना जारी होने से पहले किसी को भी पैसे न दें और न ही जल्दबाजी में आवेदन जमा करें. केवल नगर निगम द्वारा जारी अधिकृत निर्देशों के अनुसार ही आगे की प्रक्रिया अपनाएं.

Back to top button