तलवार लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

नागपुरी गेट पुलिस दल की कार्रवाई

अमरावती/दि.6– नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन के डीबी दल प्रमुख मलिक अहमद के नेतृत्व वाले दल ने मिली जानकारी के आधार पर सोमवार 6 जुलाई को पेट्रोलिंग के दौरान कमेला ग्राउंड परिसर में हाथ में तलवार लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से तलवार जब्त कर ली है. कब्जे में लिये गये आरोपी का नाम गुलिस्ता नगर निवासी शेख इमरान शेख कासम (35) है.
जानकारी के मुताबिक नगापुरी गेट पुलिस स्टेशन के थानेदार मनोहर कोटनाके, पीएसआई विकास मनपीया, डीबी दल प्रमुख मलिक अहमद, जवान दानिश शेख, राहुल रोडे, सागर पंडित, विक्रम नशिबकर का दल पेट्रोलिंग कर रहा था, तब उन्हें जानकारी मिली कि, कमेला ग्राउंड परिसर में एक युवक हाथ में तलवार लेकर घुम रहा है. इस जानकारी के आधार पर डीबी स्क्वॉड के दल ने कमेला ग्राउंड पर पहुंचकर संबंधित युवक को कब्जे में लेकर तलवार जब्त कर ली. कब्जे में लिये गये आरोपी का नाम शेख इमरान शेख कासम है. आरोपी के खिलाफ ऑर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Back to top button