कल बौद्ध धर्मिय अल्पसंख्यांक संस्था कृति समिति का धरना आंदोलन

प्रेसवार्ता में दी जानकारी

अमरावती /दि.6- कल मंगलवार 7 जुलाई को सुबह 10 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय के पास एक दिवसीय धरना आंदोलन का आयोजन बौद्ध धर्मिय अल्पसंख्यांक संस्था कृति समिति द्वारा किया गया है, ऐसी जानकारी मराठी पत्रकार भवन में आयोजित प्रेसवार्ता मेें दी गई.
प्रेसवार्ता में बताया गया कि, बौद्ध अल्पसंख्यांक संस्थाओं को शासन निर्णय के अनुसार तत्काल निधि उपलब्ध करवाने एक दिवसीय धरना आंदोलन आयोजित किया गया है. समिति द्वारा बार-बार मांग किए जाने पर भी शासन द्वारा बौद्ध अल्पसंख्यांक संस्थाओं को निधि का वितरण नहीं किए जाने से बौद्ध अल्पसंख्यांक संस्थाओं पर आंदोलन करने की नौबत आई है. 27 जनवरी 2026 के अनुसार बौद्ध समाज की सांस्कृतिक, शैक्षणिक व सामाजिक कार्य करनेवाली संस्थाओं को मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने अनुदान योजना साल 2025-26 अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों को 30 मार्च 2026 के पहले निधि प्राप्त होनी थी.
लेकिन आज 3 से 4 महिने बितने के बावजूद भी निधि प्राप्त नहीं हुई है. जिसमें निधि प्राप्त होने के लिए एक दिवसीय धरना आंदोलन करने का निश्चित किया गया है, ऐसी जानकारी प्रेसवार्ता में दी गई. प्रेसवार्ता के माध्यम से संस्थाओं को निधि दिए जाने की मांग कैलास मोरे, आनंद वानखडे, देवेंद्र रामटेके, दुर्योधन धंदर, अरुण मोहोड, आनंद खातरकर, सुभाष गावंडे, सुभाष नागले, श्रीनिवास मनोहरे, राहुल खंडारे, सुनंदा बोदिले, सुनंदा शेलके, रामदास इंगोले, विमल गवई, प्रकाश वानखडे प्रतिभा ताई, सिद्धार्थ थोरात, रवींद्र डोंगरे, सिकंदर मनोहरे ने की.

Back to top button