कल महाराष्ट्र में शाला बंद आंदोलन
टीईटी व संच मान्यता को लेकर शिक्षकों की नाराजी

* राज्य के सभी शिक्षक लेंगे सामूहिक अवकाश
अमरावती/दि. 8 – शिक्षक अभियोग्यता यानी टीईटी परीक्षा की वजह से निर्माण हुई सेवा संबंधी अस्थिरता, पदोन्नति के घटते अवसर, संच मान्यता नीति एवं बीएलओ नियुक्ति के संदर्भ में राज्य सरकार द्बारा की जाती अनदेखी का निषेध करने हेतु राज्य के सभी शिक्षक संगठनों द्बारा कल गुरूवार 9 जुलाई को शाला बंद आंदोलन का आवाहन किया गया है. शिक्षकों के सामूहिक अवकाश के जरिए शाला बंद रखने के साथ ही शिक्षक संगठनों द्बारा मुंबई में आंदोलन भी किया जायेगा.
महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक मध्यवर्ती संगठक, महारााष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति, शिक्षक संगठक समन्वय समिति, महाराष्ट्र टीईटी/ सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कृति समिति, महाराष्ट्र राज्य निजी शाला शिक्षक संगठन, शैक्षणिक व्यासपीठ, मुख्याध्यापक संघ तथा अन्य समविचारी शिक्षक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान के तहत यह आंदोलन होने जा रहा है. जिसके संदर्भ में सभी शिक्षक संगठनों द्बारा राज्य सरकार को 30 जून को ही नोटिस दे दी गई थी.
पदोन्नति प्रक्रिया को स्थिगिती तथा शिक्षा संचालक द्बारा राज्य में शुरू की गई शिक्षा विस्तार अधिकारी, केन्द्र प्रमुख व मुख्याध्यापक की पदोन्नति प्रक्रिया को तत्काल रोकने तथा इससे संबंधित विवादास्पद को रद्द करने के साथ ही इस पत्र के जरिए जिन जिलों में पदोन्नति की प्रक्रिया हो चुकी है. उसे रद्द करने जैसी विभिन्न मांगों के लिए राज्य भर के शिक्षकों द्बारा यह आंदोलन किया जा रहा है, ऐसी जानकारी महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय कोंबे द्बारा दी गई है.