एसआईआर के संदर्भ में बीएलओ की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने किया मार्गदर्शन

नांदगांव पेठ /दि.14 – विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) मुहिम की पार्श्वभूमि पर स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय में बीएलओ व सहायक बीएलओ की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने उपस्थित रहकर मतदाता पंजीयन प्रक्रिया के दौरान आनेवाली दिक्कतों और उस पर उपाययोजना तथा कामकाज को अधिक प्रभावी रुप से किए जाने को लेकर मार्गदर्शन किया. इस समय नांदगांव पेठ स्थित 9 मतदान केंद्रों के बीएलओ व सहायक बीएलओ तथा गांव के नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे.
जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को नागरिकों से समन्वय और शासन की सूचना का कडाई से पालन करने के निर्देश दिए. समीक्षा बैठक के पश्चात ग्राम पंचायत की ओर से जिलाधिकारी आशीष येरेकर का शाल-श्रीफल प्रदान कर सत्कार किया गया. इस अवसर पर उपविभागीय अधिकारी दादासाहेब दराडे, तहसीलदार मयूर कलसे, ग्रामविकास अधिकारी हर्षदा बोंडे, सरपंच (प्रशासक) कविता डांगे, पूर्व ग्रापं सदस्य तथा विविध संस्था एवं संगठनाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे.





